✕
15 करोड़ की ठगी, सोना कारोबारी पर ही मामला दर्ज
By EditorialPublished on
मुंबई। व्यावसायिक (Businessman) जान-पहचान बढ़ाकर दो ठगों ने एक कारोबारी को 15 करोड़ 63 लाख रुपये कीमत के गोल्ड की ठगी (Gold fraud) का शिकार बनाया है। इतना ही, ठगी करनेवालों ने ठगी के शिकार कारोबारी के खिलाफ ही पुलिस में ठगी के आरोप में मामला दर्ज करा दिया।

x

मुंबई। व्यावसायिक (Businessman) जान-पहचान बढ़ाकर दो ठगों ने एक कारोबारी को 15 करोड़ 63 लाख रुपये कीमत के गोल्ड की ठगी (Gold fraud) का शिकार बनाया है। इतना ही, ठगी करनेवालों ने ठगी के शिकार कारोबारी के खिलाफ ही पुलिस में ठगी के आरोप में मामला दर्ज करा दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, विलेपार्ले में रहनेवाले 44 साल के शिकायतकर्ता सोना कारोबारी हैं। उनकी कुल आठ कंपनियां हैं। इनमें से उनकी एक कंपनी के निदेशक ने कारोबारी का परिचय अपने भाई विकास जैन और रिश्तेदार राकेश जैन से कराया था। पिछले साल मई महीने में इन दोनों ने शिकायतकर्ता कारोबारी से मुलाकात की और अपने कारोबार में घाटे की बात कहते हुये कारोबार बढाने के लिये 30 किलो गोल्ड की मांग की। इसमें 15 करोड़ 63 लाख रुपये कीमत के गोल्ड के बदले में प्रतिमाह छह प्रतिशत की ब्याज दर से 20 लाख अथवा 350 ग्राम सोना देना तय हुआ था। लेकिन दोनों ने शिकायतकर्ता को कोई रिटर्न नहीं दिया। उलटा इन्होंने शिकायतकर्ता पर ही अनुबंध तैयार होने के बाद भी गोल्ड नहीं देने और ठगी करने का आरोप लगाते हुये पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी थी।
- mumbai businessman gold scam fraudsters 15.63 crore sona police complaint fraud allegations vikas jain rakesh jain gold demand interest rate scam case criminal complaint financial fraud alleged fraud investment deal mumbai police legal action investigation business losses monetary loss gold transaction legal dispute criminal charges crime crime news fraud fraud news latest criminal news Gold Fraud

Editorial
Next Story
Related News
X
