✕
मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत 9500 अमृत कलश यात्राओं का आयोजन
By EditorialPublished on
जयपुर (कासं ) । युवा कार्यक्रम (Youth Program) एवं खेल मंत्रालय (Sports Ministry) एवं संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) भारत सरकार (Indian government) के तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश अभियान (Meri Mati Mera Desh Campaign) फेस-02 के अन्तर्गत राजस्
_202309221637273633.jpg)
x
_202309221637273633.jpg)
जयपुर (कासं ) । युवा कार्यक्रम (Youth Program) एवं खेल मंत्रालय (Sports Ministry) एवं संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) भारत सरकार (Indian government) के तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश अभियान (Meri Mati Mera Desh Campaign) फेस-02 के अन्तर्गत राजस्थान (Rajasthan) के सभी जिलों के प्रत्येक ग्रामों में विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत अमृत कलश यात्राओं का आयोजन भी किया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक महेंद्र सिंह सीसोदिया ने बताया कि 30 सितम्बर तक ग्राम स्तर पर प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर में अमृत कलश में मिट्टी या चावल एकत्रित कर लोगों को मिट्टी या चावल एकत्र करते समय पंच प्रण की प्रतिज्ञा भी दिलवायी जा रही। 1 सितंबर से अब तक नेहरू युवा केंद्र के जयपुर सहित सभी जिला कार्यालयों द्वारा 9500 अमृत कलश यात्राओं का आयोजन किया गया है। मेरी माटी मेरा देश अभियान फेस - 2 के अंतर्गत 353 ब्लॉक में 46737 गांवों को कवर किया जा रहा है। इस अभियान में 330154 परिवारों और घरों के सदस्यों ने प्रभात फेरी में भागीदारी निभाई है। इस अभियान के लिए अमृत कलश यात्राओं के लिए सीमा सुरक्षा बल को बीकानेर व गंगानगर, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को अलवर व जयपुर, बैंकों को अजमेर, चित्तौड़गढ़ दौसा, पाली, सिरोही और डाक विभाग को अन्य 23 जिलों के लिए राजस्थान में नोडल एजेंसियां नियुक्त किया गया है।
सीसोदिया ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र उदयपुर की ओर से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा इस कार्यक्रम का अमृत कलश में मिट्टी एवं चावल डाल कर जिलेभर में आगाज किया और युवाओं को आजादी के अमृतकाल में केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान, देश के वीर, वीरांगनाओं को नमन की परिकल्पना पर आधारित अमृत कलश यात्रा के अभियान को जन आंदोलन बनाते हुए घर-घर तक पहुंचाने का आव्हान किया है।
उन्होनें वर्तमान समय को देखते हुए युवाओं में नई उर्जा के साथ जोश भरते हुए कहा कि भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरू ने यदि देश के बारे में नहीं सोचा होता तो शायद आज हम आजाद न होते। उन्होने अपना बलिदान अमृत कलश राज्य की राजधानी देश के लिये देकर देश को में निश्चित स्थान पर लाया आजाद कराया आज फिर जायेगा। 28 से 30 अक्टूम्बर युवाओं को राष्ट्र के नवनिर्माण तक राष्ट्रीय स्तर नई दिल्ली में के लिये उसी प्रकार से उनके विभिन्न गतिविधियां आयोजित आदर्शो पर चलकर योगदान कि जाएगी जिनमें देश के विभिन्न देना होगा । कोनों से सीसोदिया ने बताया कि 01 13 अक्टूम्बर तक ब्लाक स्तर पर गांवों के सभी घरों से मिट्टी या चावल युक्त अमृत कलश को ब्लाक स्तर पर एक चिन्हित स्थान पर लाया जाएगा और इस मिट्टी या चावल को बड़े कलश में डालकर एक उत्सव के रूप में मिलाया जायेगा । ब्लाक स्तर पर वीरांगनाओं का सम्मान भी किया जाएगा। 22 से 27 अक्टूम्बर तक राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानी में राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश के सभी ब्लाकों से अमृत कलश को स्वयं सेवकों द्वारा नई दिल्ली ले जाया जायेगा। आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के लिए स्वयंसेवक पारंपरिक परिधान पहने हुए अमृत कलश के साथ कर्तव्य थ पर पहुचेंगें। इस अमृत कलश की मिट्टी का उपयोग दिल्ली में बनाई गई अमृत वाटिका में किया जाएगा। साथ ही हमारे बहादूरों का सम्मान भी दिल्ली में किया जाएगा। देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले बहादूरों की याद कर्तव्य पथ के पास एक स्मारक स्थापित किया जाएगा।
- Meri Mati Mera Desh Campaign Amrit Kalash Yatra Anurag Thakur Nehru Yuva Kendra National Movement India's Freedom Fighters Patriotic Initiative Amrit Kalash Youth Program National Unity Cultural Ministry Seema Suraksha Central Industrial Security Force Banks Postal Department Rajasthan Grassroots Campaign Commemoration National Heroes Patriotic Movement New Delhi Event Patriotism Youth Empowerment Rajiv Gandhi National Institute of Youth Development Jaipur Rajasthan Rajasthan Kota

Editorial
Next Story
Related News
X
