✕
उदयपुर-जयपुर वंदे भारत 24 को, प्र.म. दिखाएंगे हरी झंडी
By EditorialPublished on
उदयपुर से जयपुर (Udaipur to Jaipur) के बीच वंदे भारत रेलगाड़ी (Vande Bharat Train) की तारीख लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आ ही गई। अब 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ट्रेन को वर्चुअल समारोह में हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे की ओर से विभिन्न स्टेशनों पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इससे पहले भारतीय रेलवे ने अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर बुधवार 12.23 बजे एक पोस्ट शेयर की व यात्रियों से पहेली बुझाई कि 'राजस्थान में एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी जा रही है, क्या होगा उसका रूट जरूर ब

नगर संवाददाता . उदयपुर । उदयपुर से जयपुर (Udaipur to Jaipur) के बीच वंदे भारत रेलगाड़ी (Vande Bharat Train) की तारीख लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आ ही गई। अब 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ट्रेन को वर्चुअल समारोह में हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे की ओर से विभिन्न स्टेशनों पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इससे पहले भारतीय रेलवे ने अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर बुधवार 12.23 बजे एक पोस्ट शेयर की व यात्रियों से पहेली बुझाई कि 'राजस्थान में एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी जा रही है, क्या होगा उसका रूट जरूर बताएं।' इस पहेली से ही पता चल गया कि उदयपुर वाली वंदे भारत की तारीख आ गई है और शाम होते-होते उद्घाटन का शेड्यूल भी आ गया । वंदे भारत का श्रीगणेश 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे पीम मोदी करेंगे। उदयपुर और जयपुर में रेलवे स्टेशन से वर्चुटल समारोह में जुड़नेवालों की फेहरिस्त तैयार कर ली गई है।
अजमेर से होकर जाएगी
राजस्थान (Rajasthan) की यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन उदयपुर से अजमेर होकर जयपुर जाएगी। रूट उदयपुर से चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़ होकर जयपुर स्टेशन तक होगा। गत 13 अगस्त को ट्रेन का ट्रायल सफल हो गया था तभी से उम्मीद की जा रही थी। स्वतंत्रता दिवस पर शुरू कर दी जाएगी मगर तब से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे और लोगों को इस रेलगाड़ी का बेसब्री से इंतजार था । उदयपुर से यही ट्रेन जयपुर जाएगी और वहां से वापस उदयपुर आएगी।

Editorial
Next Story
Related News
X


