Pratahkal-Pro-Khalistani Singer Shubh show in Mumbai canceled
मुम्बई । भारत और कनाडा (Bharat and Canada) के बीच चल रही तकरार के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। कनाडाई-पंजाबी सिंगर शुभ (Singer Shubh) को भारत का गलत नक्शा सोशल मीडिया पर डालना काफी महंगा पड़ गया है। मुंबई में होने वाला उनका कार्यक्रम रद्द हो चुका है। इसकी जानकारी ऑनलाइन टिकटिंग साइट बुकमायशो ने दी है। कंपनी ने कहा कि कनाडाई गायक शुभनीत सिंह का भारत के लिए ‘स्टिल रोलिन’ दौरा “रद्द” हो गया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि बुकमायशो ने उन सभी उपभोक्ताओं के लिए टिकट राशि की पूरी वापसी शुरू कर दी है, जिन्होंने गायक शुभनीत सिंह (Canadian Singer Shubhneet Singh)
के शो के लिए टिकट खरीदे थे। रिफंड ग्राहक को अगले सात से दस के तक मिल जाएगा। इससे पहले बोट कंपनी ने पंजाबी गायक शुभनीत सिंह के कार्यक्रम से अपने हाथ खींच लिए थे और अपना कॉन्ट्रैक्ट वापस ले लिया था। यह कंपनी भारत में शुभ का शो स्पॉनसर करने वाली थी। कंपनी बोट ने अपने बयान में कहा कि ‘’अविश्वसनीय संगीत समुदाय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता गहरी है, हम सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एक सच्चे भारतीय ब्रांड हैं। इसलिए, जब हमें इस साल की शुरुआत में कलाकार शुभ द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में पता चला, तो हमने दौरे से अपना प्रायोजन वापस लेने का फैसला किया।’’
  • मुंबई में फाड़े गए थे पोस्टर
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों ने शनिवार को मुंबई (Mumbai) में कनाडाई गायक शुभ के आगामी कार्यक्रम के पोस्टर हटा दिए थे। शुभनीत सिंह एक पंजाबी-कनाडाई रैपर हैं, जिन्हें शुभ के नाम से जाना जाता है। शुभ को 23-25 सितंबर तक मुंबई में अपना शो करना था। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कनाडा के रहने वाले पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। सिंगर शुभनीत खालिस्तानी समर्थक माना जाता है। इससे पहले, गायक शुभ ने कश्मीर को लेकर एक नक्शा भी साझा किया था, इसके बाद देश में उसे भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Editorial

Editorial

Next Story