✕
राघव-परिणिति की रॉयल वेडिंग 23-24 को वीआईपी मूवमेंट को लेकर अलर्ट पुलिस
By EditorialPublished on
शहर में आगामी दिनों में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और फिल्म अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा (Parineeti Chopra) की होने वाली रॉयल वेडिंग (royal wedding) को लेकर उदयपुर (Udaipur) पुलिस अलर्ट मोड पर है। इस रॉयल वेडिंग में दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और पंजाब (Panjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagavant Man) के आने की संभावना है, इसी को देखते हुए पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है।

x
उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर में आगामी दिनों में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और फिल्म अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा (Parineeti Chopra) की होने वाली रॉयल वेडिंग (royal wedding) को लेकर उदयपुर (Udaipur) पुलिस अलर्ट मोड पर है। इस रॉयल वेडिंग में दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और पंजाब (Panjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagavant Man) के आने की संभावना है, इसी को देखते हुए पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है।
जानकारी के अनुसार आप नेता राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा की 23, 24 सितंबर को उदयपुर में शादी समारोह होगा। इस शादी समारोह में बॉलीवुड (Bollywood) के नामचीन कलाकारों के साथ-साथ इस रॉयल वेडिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने की संभावना है। ऐसे में उदयपुर में होने वाले वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए उदयपुर पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसके तहत पुलिस शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चैकिंग के लिए नाका पोईंट निर्धारित कर नाकाबंदी करेगी। होटल, सराय, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और मुसाफिरखानों में संदिग्ध व्यक्तियों और इनके सामान की चैकिंग की जायेगी।
पुलिस शहर में वीआईपी अतिथियों के निवास स्थलों के आसपास स्थित भवनों की छतों की नियमित चैकिंग व ड्रोन से निगरानी रखेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
