✕
कारोबारी से सवा करोड़ की ठगी
By EditorialPublished on
भायंदर (Bhayandar) में एक भंगार कारोबारी (Scrap Businessman) को गुजरात के एक शख्स ने 1 करोड़ 26 लाख रुपये की ठगी (Fraud) का शिकार बनाया है। भायंदर पुलिस स्टेशन में ठगी के इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जगदीश डालचंद्र औदित्य (51) का भायंदर में कपोलवाडी में भंगार के पुराने सामान की खरीद-बिक्री का कारोबार है।

x

मुम्बई । भायंदर (Bhayandar) में एक भंगार कारोबारी (Scrap Businessman) को गुजरात के एक शख्स ने 1 करोड़ 26 लाख रुपये की ठगी (Fraud) का शिकार बनाया है। भायंदर पुलिस स्टेशन में ठगी के इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जगदीश डालचंद्र औदित्य (51) का भायंदर में कपोलवाडी में भंगार के पुराने सामान की खरीद-बिक्री का कारोबार है। कारोबार के सिलसिले में उनकी जानपहचान गुजरात के अहमदाबाद में रहनेवाले निखिल अशोक तलरेजा से हुई थी। तलरेजा ने जगदीश को बताया कि वह एक बड़ा कारोबारी है और उसने जगदीश के साथ कारोबारी सौदे करने शुरु किये। इस तरह उसने जगदीश का भरोसा हासिल किया। फिर करीब तीन महीने पहले खुद भायंदर आकर उसने जगदीश से मुलाकात की और बताया कि एक बड़ी कंपनी के मालिक करन रामचंदानी को माल की जरूरत है। इसके बाद तलरेजा ने जगदीश से 1 करोड़ 26 लाख रुपये का माल गुजरात मंगवाया। लेकिन माल मिलने के बाद जब पेमेंट की बारी आई तो तलरेजा बहाने बनाने लगा। थक-हारकर जगदीश ने तलरेजा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Next Story
Related News
X

