Udaipur drain collapse
उदयपुर. नगर संवाददाता | नगर निगम महापौर जीएस टांक के वार्ड में मंगलवार को शक्तिनगर से बाहर निकलते ही अशोक नगर मुख्य रोड़ (Ashok Nagar Main Road) पर जैन मंदिर (Jain Temple) के सामने करीब 50 साल से अधिक एक पुराना नाला ढह गया (Drain Collapsed), जिससे नाले पर खड़ी दो कारें भी नाले में गिर पड़ी। बाद में मौके पर नगर निगम का दस्ता आया और क्रेन की सहायता से कारों को बाहर निकलवा कर क्षतिग्रस्त नाले के चारों तरफ बेरिकेड्स लगवाकर रास्ता बंद किया गया ताकी ओर हादसा ना हो जाए। इधर निगम का कहना है कि शीघ्र ही सर्वे करवाकर 10 से 12 दिन नए नाले के लिए टेण्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार शक्ति नगर से बाहर निकलते ही अशोक मुख्य रोड़ पर एक जैन मंदिर के बाहर से होकर निकल रहा एक नाला अचानक से ढह गया। कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण यह नाला काफी कमजोर हो गया था और मंगलवार सुबह अचानक ढह गया। इस दौरान इस नाले पर खड़ी दो कारें भी नाले में गिर गई, जिससे कारों को भी काफी नुकसान हुआ। इधर अचानक नाले के धंसने के कारण वहीं पास में दुकान करने वाले दुकानदार भी घबरा गए, हांलाकि दुकाने नाले से काफी दूर होने के कारण दुकानों को कोई नुकसान नहीं हुआ था। जहां पर नाला धंसा यह महापौर जीएस टांक का वार्ड है, जिस पर महापौर मौके पर आए और इस बारे में निगम के अधिकारियों को बताया। जिस पर निगम से अधिकारी आए और क्रेनों की सहायता से नाले में गिरी दोनों कारों को बाहर निकाला गया। साथ ही घटना स्थल पर चारों तरफ बेरिकेटिंग कर दी गई ताकी दूसरा हादसा ना हो सकें।
50 साल पुराना और यूआईटी ने बनाया
उप महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि यह नाला करीब 50 से 60 साल पुराना (50-Year-Old Drain) है और उस समय भी इसे यूआईटी ने ही बनाया था । लगातार हो रही बारिश से इन पुराने नाले में लगातार पानी का रिसाव हो रहा होगा और अचानक से ढह गया होगा ।
पूर्व में सड़क में शामिल करने का था
निगम के अधिकारियों का कहना है कि पूर्व में इस नाले को सड़क लेवल पर लेकर सड़क चौड़ा करने की योजना बनी थी और मौके पर जाकर देखा भी था और सर्वे भी किया था, पर बाद में यह काम आगे नहीं बढ़ सका ।
12 करोड़ से बनाएंगे नया नाला
करीब 50-60 साल पुराना यह नाला है, जिसे यूआईटी ने बनाया था। 10-12 दिन में नाले की टेण्डर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिस तरह से शक्ति नगर में पूरे नाले को बनाकर उपर सड़क बनाकर सड़क को चौड़ा किया था, उसी तरह से इस नाले को भी शुरू से लेकर आखिर तक बनाया जाएगा और लेवल भी सड़क का ही रखा जाएगा।
पारस सिंघवी,
उप महापौर नगर निगम उदयपुर
Editorial

Editorial

Next Story