India vs. Australia


नई दिल्ली (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया ODI seriesके खिलाफ वनडे सीरीज (ODI series) के लिए टीम इंडिया (India) का ऐलान हो चुका है। कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत की टीम घोषित की। शुरूआती 2 वनडे में केएल राहुल कप्तानी करेंगे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli), हार्दिक पंड्या (hardik pandya), कुलदीप यादव ( Kuldeep Yadav) और अक्षर पटेल को आराम दिया गया है। अक्षर इंजरी के कारण शुरूआती 2 वनडे नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी गई है। तीसरे वनडे में सभी सीनियर खिलाड़ी वापसी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वर्ल्ड कप से पहले 3 वनडे की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर को मोहाली में होगा।
ऋतुराज भी वनडे टीम में शामि
शुरूआती 2 वनडे के लिए टीम इंडिया में ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। पांचों ही खिलाड़ी वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। अक्षर पटेल इंजर्ड हैं, इसलिए उनकी जगह अश्विन और सुंदर दोनों को मौका मिला है। तीसरे वनडे में रोहित, कोहली, हार्दिक, कुलदीप और अक्षर वापसी कर लेंगे। इस मैच के लिए अश्विन और सुंदर को भी जगह मिली है। चीफ सिलेक्टर अगरकर ने कहा, अक्षर अगर फिटनेस टेस्ट पास कर पाए तो उन्हें तीसरा वनडे नहीं खिलाया जाएगा। इसीलिए उनकी जगह सुंदर और अश्विन को भी रखा गया है।
शुरुआती 2 वनडे के लिए भारत ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड घोषित किया है। जबकि तीसरे वनडे के लिए 17 प्लेयर्स के नाम घोषित हुए।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया
शुरूआती 2 वनडे के लिए टीम केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा (उप कप्तान), शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर |
ऑस्ट्रेलिया ने 20 सदस्यीय टीम घोषित किय
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर | भारत के खिलाफ 3 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया टीम में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है। पैट कमिं टीम की कप्तानी करेंगे। वे साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं गए थे, उनके अलावा दौरे से बाहर रहे स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की भी टीम में वापसी हुई है। तीन वनडे मैचों . की सीरीज में 20 खिलाड़ी आएंगे, इनमें से 14 ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा है। ट्रेविस हेड द. अफ्रीका दौरे पर चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया में ही फिटनेस रिकवर कर रहे हैं।
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, कैमरन ग्रीन, मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा, एश्टन एगर और सीन एबॉट, मार्नस लाबुशेन, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, तनवीर संघा और मैथ्यू शॉट हैं।
Editorial

Editorial

Next Story