Pratahkal-Your suggestions will make the vision of a Healthy Rajasthan come true: Collector

राजसमंद (प्रातः काल संवाददाता) । कोरोना के बाद हम सभी स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग हुए हैं चाहे वह स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना हो या स्वास्थ्य के ढांचागत विकास को लेकर हो। यहां उपस्थित सभी हितधारकों के सुझावों का तीन स्तरों पर वर्गीकरण किया जायेगा। जिनका जिला स्तर पर त्वरित समाधान हो सकता है। यह बात जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने जिला परिषद के सभागार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में आयोजित विकसित राजस्थान 2030 को लेकर हितधारकों के परामर्श कार्यक्रम में व्यक्त किये। कार्यक्रम में जिला प्रमुख रतनी देवी जाट ने कार्यक्रम में आए सभी विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं हितधारकों से अपील करते हुए कहा कि सभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण के लिए अपने सुझाव दें जिससे आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवायें मिल सके। उदयपुर
(Udaipur)
संभाग के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जुल्फिकार अली काजी ने कहा कि कार्यक्रम में आये सभी आवश्यक सुझावों का सम्मान करते हुए राज्य स्तर भिजवाया जायेगा तथा सभी को पूरा-पूरा महत्व दिया जायेगा। कार्यक्रम में जिले के विभागीय प्रभारी एवं राज्य परियोजना निदेशक मातृ स्वास्थ्य डॉ. तरूण चौधरी ने विजन 2030 को लेकर राज्य सरकार की मंशा एवं हमारी भूमिका को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हेमंत बिन्दल ने राजस्थान विजन 2030 को लेकर चिकित्सा विभाग की अब तक की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा 2030 का रोडमेप भी बताया। कार्यक्रम में डवलेपमेट पार्टनर यूनिसेफ के प्रतिनिधि निशांत मेहता ने कार्यक्रम में अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर सुझाव देने के लिये हितधारकों को प्रेरित किया ।
Editorial

Editorial

Next Story