Pratahkal-The strength seen in Vasundhara's Devdarshan Yatra
कार्यालय संवाददाता राजसमंद। राजस्थान (Rajasthan) में भाजपा (BJP) की परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) के एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने शुक्रवार को अपनी देवदर्शन यात्रा पूरी की। इसकी शुरुआत उन्होंने राजसमंद (Rajasmand) के | चारभुजा नाथ मंदिर से की। इस दौरान वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। परिवर्तन यात्रा से पहले निकाली | गई देवदर्शन यात्रा को वसुंधरा राजे की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है, | क्योंकि राजे को राजस्थान में निकाली जा रही भाजपा की चार परिवर्तन | यात्राओं में किसी का भी चेहरा नहीं बनाया गया। इस दौरान राजे पत्रकारों | के सियासी सवालों से बचते हुए नजर आई |
तीनों मंदिरों से आशीर्वाद लेकर काम की शुरुआत करती हूं
भाजपा की परिवर्तन यात्रा के एक | दिन पहले वसुंधरा राजे की देवदर्शन यात्रा से जहां भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। चारभुजा नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद वसुंधरा राजे ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी | और बांसवाड़ा की मां त्रिपुरा सुंदरी के भी दर्शन किए। इस बीच पत्रकारों ने उनसे यात्रा को लेकर सवाल किया । इस पर उन्होंने कहा, कहीं भी निकलती हूं तो, इनका आशीर्वाद लेकर कोई काम शुरू करती हूं। इस बीच पत्रकारों ने जैसे ही सियासी सवाल दागे, इससे पहले वसुंधरा ने अपने कार ड्राइवर को आगे चलने का इशारा कर दिया।
वसुंधरा की यात्रा को लेकर सियासी हलकों में जमकर हलचल
वसुंधरा राजे की देवदर्शन यात्रा को लेकर सियासी हलकों में जमकर हलचल मची हुई है। वहीं राजे की इस यात्रा को लेकर राजनीतिक गलियारों में उनकी नाराजगी को लेकर जोड़ा जा रहा है। बता दे कि पहले वसुंधरा राजे को सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश जी मंदिर से शुरू होने वाली 2 सितंबर की पहली परिवर्तन यात्रा यात्रा की कमान सौंपने की सम्भावना थी। लेकिन ऐसा नही पाया । इस परिवर्तन यात्रा की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) कर रहे हैं। उसके बाद वसुंधरा ने बेणेश्वर धाम से शुरू होने वाली दूसरी परिवर्तन यात्रा की कमान की इच्छा जताई। लेकिन यह परिवर्तन यात्रा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी
(CP Joshi)
के नेतृत्व में शुरू हो रही है। ऐसे में परिवर्तन यात्रा के दौरान राजे की उपेक्षा को ही उनकी देवदर्शन यात्रा का कारण माना जा रहा है।
वसुंधरा ने यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की
वसुंधरा राजे ने अपने देव दर्शन यात्रा की शुरुआत में भगवान चारभुजानाथ मंदिर में दर्शन किए। जहां मंदिर में परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। उन्हें तिलक, इत्र, प्रसाद, तस्वीर और ठाकुर जी की प्रसादी माला भी भेंट की गई। इस दौरान उन्हें मेवाड़ी चुनर भी ओढ़ाई गई। दर्शन करने के बाद वसुंधरा राजे ने वहां के स्थानीय भाजपा पदाधिक और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। बाद में राजे नाथद्वारा और बांसवाड़ा में त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन के बाद हेलीकॉप्टर से रवाना होकर रवाना हो गई।
Editorial

Editorial

Next Story