✕
मिशन-2030 के तहत निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित
By EditorialPublished on
भरतपुर ( प्रा.सं.)। राजस्थान मिशन 2030 (Rajasthan Mission 2030) के अन्तर्गत एमएसजे महाविद्यालय (MSJ College) में शुक्रवार को कक्षावार निबंध प्रतियोगिता (Essay Competition) का आयोजन किया गया। जिसकी शब्दसीमा 300 शब्द व समयावधि 45 मिनट रखी गयी । यह आयोजन राज

x

भरतपुर ( प्रा.सं.)। राजस्थान मिशन 2030 (Rajasthan Mission 2030) के अन्तर्गत एमएसजे महाविद्यालय (MSJ College) में शुक्रवार को कक्षावार निबंध प्रतियोगिता (Essay Competition) का आयोजन किया गया। जिसकी शब्दसीमा 300 शब्द व समयावधि 45 मिनट रखी गयी । यह आयोजन राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) के अभियान राजस्थान मिशन 2030 (Rajasthan Mission 2030) के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित करवाने के संबंध में था। शनिवार को इस प्रतियोगिता का द्वितीय चरण आयोजित होगा। जिसमें कक्षावार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्र छात्राओ के बीच पुनः निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसकी शब्दसीमा 450 शब्द व समयावधि 60 मिनट रहेगी। महाविद्यालय स्तर पर गठित समिति सदस्य प्रो सुनीता पाण्डेय, प्रो. कमलेश, डॉ. अशोक तोमर, प्रो. उषा रानी शर्मा, डॉ. गरिमा जैन, अंजना शर्मा एवं डॉ चतुर सिंह ने यह प्रतियोगिता आयोजित करवायी। निबंध प्रतियोगिता के निर्याणक मण्डल में डॉ. गरिमा जैन, सरिता सिंह, अंजना शर्मा व सुश्री कविता वर्मा रहे।
- Mission-2030 Essay Competition MSJ College Rajasthan Government Various Competitions Campaign Rajasthan Mission 2030 Class-wise Judging Panel Organization of Essay Competition College-Level Time Limit Word Limit Second Phase First Second Third Place Students Rajasthan rajasthan kota Essay Competition Bharatpur

Editorial
Next Story
Related News
X
