✕
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए पहली बार वर्कशॉप
By EditorialPublished on
जोधपुर (कासं ) । जोधपुर (Jodhpur) में आरोग्य भारती (Arogya Bharati) की ओर से गर्भ संस्कार ( Garbh Sanskar ) को लेकर दो दिन की नेशनल वर्कशॉप (National workshop) शनिवार-रविवार को होगी। वर्कशॉप (workshop) की थीम है- गर्भाधान संस्कार (Conception C

x

जोधपुर (कासं ) । जोधपुर (Jodhpur) में आरोग्य भारती (Arogya Bharati) की ओर से गर्भ संस्कार ( Garbh Sanskar ) को लेकर दो दिन की नेशनल वर्कशॉप (National workshop) शनिवार-रविवार को होगी। वर्कशॉप (workshop) की थीम है- गर्भाधान संस्कार (Conception Ceremony) और गर्भस्थ शिशु का श्रेष्ठ विकास । वर्कशॉप (workshop) में देश के अलग-अलग राज्यों (State) से लोग हिस्सा ले रहे हैं। वर्कशॉप में महिलाओं को गर्भधारण (Pregnant Women) से पहले और गर्भावस्था (pregnancy) काल से जुड़ी खास सावधानियों, उपायों और संस्कारों के बारे में बताया जाएगा।
यह भी बताया जाएगा कि गर्भ में पल रहे बच्चे का कैसे ख्याल रखें, आहार में क्या सावधानियां रखें। वर्कशॉप (workshop) के बाद 3 सितंबर को यज्ञ होगा। जोधपुर (Jodhpur) में इस तरह का यह पहला कार्यक्रम होगा । आरोग्य भारती के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर अशोक वार्ष्णेय (National General Secretary Dr. Ashok Varshney) ने बताया- पुरातन संस्कार व्यवस्था में एक व्यक्ति के पूरे विकास के लिए 16 संस्कारों की व्यवस्था की गई है। पहले परिवार बड़े होते थे तो संस्कार बड़ों से छोटों में ट्रांसफर होते थे । अब परिवार छोटे हो गए हैं। इसलिए इन संस्कारों के बारे में युवाओं को कम जानकारी है। गर्भ संस्कार के बारे में नई पीढ़ी की जानकारी सीमित है, इसलिए आरोग्य भारती की ओर से ये कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें युवा दंपतियों को आहार, दिनचर्या और गर्भस्थ शिशु का ख्याल रखने के बारे में बताया जाएगा। आरोग्य भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका झाबक ने बताया- आरोग्य भारती 24 प्रकल्पों पर काम करता है। इसमें से एक प्रकल्प गर्भ संस्कार है। इसमें 12 राज्यों के लोग शामिल हो रहे हैं। एम्स और आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के गर्भ संस्कार प्रकल्प की राष्ट्रीय संयोजक डॉ. मधुरा कुलकर्णी मुंबई, राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर प्रशांत गुप्ता दिल्ली, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वेद केदारनाथ शर्मा भी शामिल होंगे।
- Garbh Sanskar Garbhadhan Sanskar Fetal development Arogya Bharati National workshop Jodhpur Jodhpur city Rajasthan kota Ayurveda Yajna Pregnancy Mother Baby Child Health Diet Routine Rite religious ceremony traditional Indian medicine organization Garbh Sanskar in Jodhpur Garbh Sanskar for a Healthy Pregnancy Jodhpur state National General Secretary Dr. Ashok Varshney Dr. Ashok Varshney

Editorial
Next Story
Related News
X
