India Gathbandhan meeting, Opposition leaders, Coordination committee formation, Seat sharing discussion, 14-member coordination committee, Lok Sabha elections, India Gathbandhan logo, India Gathbandhan coordinator, Neetiish Kumar, Sharad Pawar, Social media, campaign group, Media strategy, Rahul Gandhi, Mumbai, India , congress,
14 सदस्यीय एक समन्वय समिति का गठन
मुंबई (कास)। मुंबई में इंडिया गठबंधन (India alliance in Mumbai) की बैठक संपन्न हो चुकी है। इस बैठक में विपक्ष के बड़े नेताओं ने कई अहम मामलों पर चर्चा की। कुछ नई + चीजें भी सामने आई, लेकिन जिन दो खास बातों को लेकर सबसे ज्यादा उम्मीद थी, उनसे जुड़ा कोई ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है। यह दो बातें थी इंडिया गठबंधन के संयोजक का नाम और गठबंधन का लोगो। वहीं, इंडिया गठबंधन ने कुछ समितियों की घोषणा कर दी है। हालांकि बैठक की अहम बात यह रही कि सीट शेयरिंग को लेकर भी सभी नेताओं में सहमति बनती दिखाई दे रही है। गठबंधन ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जहां तक संभव हो, हम मिलकर भाजपा का मुकाबला करेंगे।
मुंबई में इंडिया गठबंधन की बड़ी बातें
1. बैठक में सीट शेयरिंग पर फोकस। सीट शेयरिंग जल्द करने के लिए प्रस्ताव पारित, समझौते और आदर की भावना से होगा सीट बंटवारा।
2. 14 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने का फैसला, महत्वपूर्ण दलों और खासकर सीट शेयरिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दलों को तरजीह
3. 'जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया'
थीम/स्लोगन का फैसला
4. मीडिया और संचार रणनीति साथ में बनेगी।
क्या नही हो पाया मुंबई की बैठक में ?
1. 'इंडिया' लोगो का अनावरण नही हुआ।
2. 'इंडिया' का संयोजक का पद नहीं होगा।
आईएनडीआईए ने 14 सदस्यीय एक समन्वय समिति का गठन किया है, जो आगे का फैसला करेगी।
लोगो को लेकर तेज थी चर्चा
मुंबई में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले इसके लोगो को लेकर चर्चा काफी तेज थी। कुछ नेताओं ने दावा किया था कि इस बैठक के दौरान इंडिया गठबंधन का लोगो जारी कर दिया जाएगा। लेकिन मुंबई में विपक्ष के नेताओं द्वारा जानकारी दी गई कि गठबंधन के लोगो का अनावरण फिलहाल टल गया है। मेजबान, शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत और कांग्रेस के विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार ने इस बारे में जानकारी दी। इसके बारे में बताया गया कि लोगो के 6 डिजाइन शॉर्ट लिस्ट हुए थे, इसमें से एक को चुना गया। लेकिन, इस पर भी सहमति नहीं बन सकी है। बताया गया है कि इसमें कुछ बदलाव करने के सुझाव मिले हैं। यही वजह रही कि लोगो की लांचिंग फिलहाल के लिए टाल दी गई है।
संयोजक के नाम पर कंफ्यूजन
लोगो के अलावा संयोजक के नाम को लेकर भी लगातार बातें हो रही थीं। बेंगलुरु में इस पद के लिए नीतीश 'कुमार के नाम पर चर्चा उठने की बातें सामने आई थीं, लेकिन उनका नाम फाइनल नहीं हो सका। मुंबई की बैठक में उम्मीद थी कि इंडिया लेगी, लेकिन यहां भी मामला अटक गया। गठबंधन इस बारे में कुछ अहम फैसला बताया जा रहा है कि संयोजक के नाम पर गठबंधन दलों में सहमति नहीं बन पा रही है। इंडिया गठबंधन के संयोजक पद के नीतीश कुमार, मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा शरद पवार का नाम भी चर्चा में है । बता दें कि इंडिया गठबंधन के लिए संयोजक का पद काफी अहम है।
बैठक में हुए यह फैसले
इंडिया गठबंधन ने सर्वोच्च ईकाई के रूप में 14 सदस्यीय एक महत्वपूर्ण समिति का गठन किया। इसमें कई दलों के प्रमुख नेता शामिल हैं। 19 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति, सोशल मीडिया से संबंधित 12 सदस्यीय कार्य समूह, मीडिया के लिए 19 सदस्यीय कार्यसमूह और शोध के लिए 11 सदस्यीय समूह गठित किया है। बैठक के बाद राहुल गांधी ने (शेष पृष्ठ 8 पर )
Editorial

Editorial

Next Story