udaipur
उदयपुर. नगर संवाददाता | 3 सितम्बर को बेणेश्वर से निकलने वाली परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) का नेतृत्व भाजपा (BJP) प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) करेगे इस यात्रा की शुरूआत देश के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shaha) करेंगे और इस दौरान कई भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा शहर की बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें सदस्यता अभियानए मंडल के कार्य एवं परिवर्तन यात्रा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली (Ravindra Srimali) ने सभी का स्वागत करते हुए सदस्यता अभियान में सभी मंडलों द्वारा किए गए परिश्रम के लिए सबका आभार जताया साथ ही कहां की मतदाता सूचियों का बारीकी से अध्ययन कर उसमें आई विसंगतियां को दूर करने के लिए प्रयास करेंगे। भाजपा नेता प्रमोद सामर ने बताया कि बेणेश्वर में परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी करेंगे। रथ का शुभारंभ देश के गृहमंत्री अमित शाह झंडी दिखाकर करेंगे। इससे पूर्व केंद्र और राज्य के नेताओ सहित मुख्य वक्ता अमित शाह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सामर ने बताया कि 3 सितंबर से प्रारंभ यह रथ यात्रा 2432 किलोमीटर की दूरी भाजपा के संगठनात्मक 12 जिलों की योजना से प्रस्तावित सभाएं स्वागत सभा, स्वागत केंद्र, पूरे मार्ग में परंपरागत वाद्य यंत्र, नृत्य, वेशभूषा उदघोष, गीतों के साथ कोटा में 21 सितंबर को विशाल सभा के साथ पूर्ण होगी। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि उदयपुर शहर एवं ग्रामीण की वोटर लिस्ट में समय रहते ही नव मतदाताओं का नाम जुड़ाने के साथ-साथ उन्हें संगठन में जोड़ने का कार्य करे। भाजपा प्रभारी बंशीलाल खटीक ने परिवर्तन यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता कैसे हो इस पर चिंतन करें। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारी से कांग्रेस
(Congress)
सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, महापौर जीएस टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ताराचंद जैन, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार, पूर्व महापौर रजनी डांगी एवं चंद्रसिंह कोठारी, महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा, विशेष संपर्क अभियान के प्रदेश सहसंयोजक प्रकाश चंद्र अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मोची, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हीरालाल डांगी सहित पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पार्षद उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story