✕
आज से शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्राएं
By EditorialPublished on
जयपुर (कार्यालय संवाददाता ) । राजस्थान (Rajasthan) में सत्ता परिवर्तन के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्राओं का शनिवार से शुभारंभ होगा। पहली परिवर्तन यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिनेत्र गणेश मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे वहाँ कुछ किलोमीटर रथ पर सवार होकर यात्रा में भाग भी लेंगे। यात्रा के शुभारंभ से पहले न त्रिनेत्र गणेश मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ होगा। दरअसल, भाजपा सितम्बर माह में प्रदेश से चार परिवर्तन यात्राएं निकालने जा र

x
जयपुर (कार्यालय संवाददाता ) । राजस्थान (Rajasthan) में सत्ता परिवर्तन के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्राओं का शनिवार से शुभारंभ होगा। पहली परिवर्तन यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिनेत्र गणेश मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे वहाँ कुछ किलोमीटर रथ पर सवार होकर यात्रा में भाग भी लेंगे।
यात्रा के शुभारंभ से पहले न त्रिनेत्र गणेश मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ होगा। दरअसल, भाजपा सितम्बर माह में प्रदेश से चार परिवर्तन यात्राएं निकालने जा रही है। यह यात्राएं पूर्व में त्रिनेत्र गणेश मंदिर ( सवाईमाधोपुर), पश्चिम में रामदेवरा (जैसलमेर), उत्तर में गोगामेड़ी मंदिर (हनुमानगढ़) और दक्षिण में बेणेश्वरधाम (डूंगरपुर) से निकाली जाएगी। चारों दिशाओं से निकलने वाली ये यात्राएं प्रदेश की कुल 200 विधानसभा सीटों को कवर करेंगी। इस दौरान चारों यात्राएं कुल 8,982 किलोमीटर का सफर तय करेंगी।
यात्रा से पहले होगी जनसभा
यात्रा के संयोजक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा- यात्रा के रवाना होने से पहले सवाईमाधोपुर के दशहरा मैदान में जनसभा का आयोजन किया जाएगा जिसे जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। यह यात्रा 18 दिन में भरतपुर व जयपुर संभाग और टोंक जिले से होते हुए, 1,847 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा का समापन जयपुर शहर में होगा। पहली यात्रा प्रदेश की 47 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी।
यात्रा के रथ को जयपुर से किया जाएगा खाना
चारों यात्राओं को लेकर तैयार करवाए जा रहे रथों को शुक्रवार को जयपुर से अपने-अपने गंत्वय स्थल के लिए रवाना किया गया। इन रथों पर पांच नेताओं के फोटो होंगे। इसमें एक तरफ प्र.म. नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की फोटो होगी। वहीं, दूसरे छोर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की फोटो लगी होगी। सभी रथ एक जैसे होंगे। बताया जा रहा है कि एक रथ वही है, जिसमें कभी वसुंधरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश में गौरव यात्रा निकली थी। इसके अलावा तीन रथ और तैयार करवाए जा रहे हैं। जो यात्रा से एक दिन पहले शुभारंभ स्थल पर पहुंच जाएंगे।
यात्राओं में होगी 72 सभाएं
राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के लिए शुरू हो रही भाजपा की परिवर्तन यात्राओं में करीब 72 सभाएं व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर दिन किसी ना किसी एक यात्रा में बड़ी सभा आयोजित होगी। जिसे केन्द्रीय मंत्री, केन्द्रीय नेता व प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य संबोधित करेंगे। सभी यात्राओं में इन नेताओं के एक से दो दिन के प्रवास रहेंगे। इनके अलावा अलग- अलग भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समय-समय पर यात्रा में शामिल होंगे।
पहली यात्रा : 2 सितंबर से, जेपी नड्डा आएंगे
यह यात्रा रणथम्भौर (सवाईमाधोपुर) के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शुरू होगी। इस यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा सवाईमाधोपुर, जयपुर व भरतपुर क्षेत्र की मालपुरा, टोंक, निवाई, खंडार, बयाना, बैर, नदबई, लालसोट, चाकसू, बस्सी, जमवारामगढ़, विराटनगर, शाहपुरा, आमेर, कामां, देवली सहित कुल 47 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। यह यात्रा 18 दिन चलेगी और लगभग 1847 किलोमीटर का इलाका कवर करेगी।
दूसरी यात्रा 3 सितंबर से, अमित शाह आएंगे
दूसरी यात्रा 3 सितंबर को बेणेश्वर धाम (डूंगरपुर) से शुरू होगी। इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रवाना करेंगे। यह यात्रा 19 दिन में 2433 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कुल 52 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। इसके मार्ग में डूंगरपुर, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, कोटा, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, बूंदी, बारां, झालावाड़ जिलों की विधानसभा सीटें शामिल हैं
तीसरी यात्रा : 4 सितंबर से, राजनाथ सिंह आएंगे
तीसरी यात्रा 4 सितंबर को रामदेवरा (जैसलमेर) से शुरू होगी। इसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रवाना करेंगे यह यात्रा सबसे बड़ा इलाका कवर करेगी। यह 18 दिन तक लगभग 2574 किलोमीटर चलेगी। इस यात्रा में जैसलमेर, जोधपुर, पोकरण, मेड़ता, डेगाना, शेरगढ़ बिलाड़ा, अजमेर, पुष्कर, नागौर सहित करीब 51 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।
चौथी यात्रा 5 सितंबर से, नितिन गडकरी आएंगे
चाँधी यात्रा गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) से शुरू होगी। इसे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रवाना करेंगे। यह 18 दिन तक चलेगी और 50 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। 2128 किलोमीटर चलने वाली इस यात्रा के मार्ग में बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सीकर व अलवर जिलों की विधानसभा सीटें आएंगी।
- rajasthan india bjp BJP jaipur jaipur rajasthan jaipur city Rajasthan transformation journey Congress 2023 assembly elections BJP rallies in Rajasthan BJP's 4 transformation journeys BJP to bring change in rajasthan rajasthan political landscape change in rajasthan Congress government 2023 assembly electionsBJP Rajasthan Transformation Journeys

Editorial
Next Story
Related News
X
