✕
चेंबूर में नाबालिग की हत्या कर किये चार टुकडे आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
चेंबूर (Chembur) के आरसीएफ इलाके में एक १७ साल के नाबालिग लड़के की हत्या (Murder of Minor Boy) के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। आरोपी ने हत्या के बाद मृतक के शव के चार टुकड़े कर दिये थे लेकिन इन्हें ठिकाने लगाने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पेशे से ऑटो रिक्शा ड्राइवर शफीक शेख को गिरफ्तार किया है।

x

मुंबई । चेंबूर (Chembur) के आरसीएफ इलाके में एक १७ साल के नाबालिग लड़के की हत्या (Murder of Minor Boy) के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। आरोपी ने हत्या के बाद मृतक के शव के चार टुकड़े कर दिये थे लेकिन इन्हें ठिकाने लगाने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पेशे से ऑटो रिक्शा ड्राइवर शफीक शेख को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शेख 28 अगस्त को 17 साल के ईश्वर मारवाडी को अपने साथ अपने घर ले गया था। मारवाडी शेख की पत्नी का मुंहबोला भाई था। शेख के मुताबिक, मारवाडी ने उसकी पत्नी और साली के बारे में अपने दोस्तों के बीच घटिया बातें की थीं जिससे शेख गुस्से में था। मारवाडी को घर लाकर शेख जब उससे जवाब तलब कर रहा था, तो मारवाडी के रवैये से दोनों के बीच बहस गर्मा गई। गुस्से में आये शेख ने मारवाडी का हंसिये से कत्ल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शेख ने पहले मारवडी की गर्दन पर हंसिये से वार किया। इसके बाद मारवाडी के सिर पर प्रहार करना जारी रखा जब कि वह जिंदा था। इसके बाद उसने मारवाडी की गर्दन और दोनों बाजू काटकर अलग कर दिये। हंसिये की धार कुंद होने के कारण वह पैरों के टुकड़े नहीं कर पाया। इसके बाद उसने लाश के टुकड़े कपड़े में लपेटकर बैग में भरकर किचन में छिपाकर रख दिये थे। शेख ने कमरे को पानी से धोकर निशान मिटाने की कोशिश की थी। शेख लाश को ठिकाने लगाने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे 30 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।
खास बात यह है कि हत्या के ही एक मामले में शेख पहले भी साल 2013 में उरण में गिरफ्तार हो चुका है। शेख ने इस मामले में भी जय नारायण कोली की हत्या एक हंसिये से ही की थी और कोली की गर्दन पर वार कर उसे कत्ल किया था। इस हत्या के मामले में कई साल जेल में बिताने के बाद रिहा होकर जब शेख बाहर आया तो उसने उरण छोड़कर मुंबई (Mumbai) में अपना ठिकाना बना लिया। यहां उसे एक लड़की से शादी की। शेख को एक 14 महीने की बेटी है।
पुलिस (Police) शेख से पूछताछ कर रही है। शेख को कुर्ला की अदालत में पेश किया गया जहां उसे 6 सितंबर तक पुलिस हिरासत में रखने के निर्देश दिये गये हैं।
Next Story
Related News
X

