✕
प्राचीन हनुमान मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा 19 से
By EditorialPublished on
राजेन्द्र नगर कॉलोनी स्थित प्राचीन हनुमानजी मंदिर (Hanumanji Mandir) पर 19 से 25 सितम्बर तक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ (Shrimad Bhagwat Katha) का आयोजन मंदिर संचालन | कमेटी द्वारा किया जायेगा ।

x

भरतपुर (प्रा.सं.) । राजेन्द्र नगर कॉलोनी स्थित प्राचीन हनुमानजी मंदिर (Hanumanji Mandir) पर 19 से 25 सितम्बर तक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ (Shrimad Bhagwat Katha) का आयोजन मंदिर संचालन | कमेटी द्वारा किया जायेगा ।
हनुमान मंदिर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राकेश चाहर ने | बताया कि श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ एवं कथा वाचन | के शुभारम्भ के प्रथम दिवस कलश यात्रा कार्यक्रम का | आयोजन होगा। कथा वाचन में मुख्य प्रवक्ता आचार्य पंडित मुकेश चंद शास्त्री होंगे। सभी भक्तगण के सहयोग से प्रसादी वितरण एवं भण्डारा किया जायेगा, पूर्णाहूति 26 सितम्बर मंगलवार को दी जायेगी। सभी | व्यवस्थाओं एवं प्रसादी वितरण मंदिर संचालन कमेटी द्वारा समस्त भक्तगणों के सहयोग से कथावाचन के समस्त सातों दिवस को किया जायेगा। मंदिर कमेटी | संरक्षक नेमीचंद शर्मा, योगेन्द्र गप्पू पार्षद, अध्यक्ष डॉ. | राकेश चाहर, कोषाध्यक्ष घनश्याम मैनेजर, के साथ | साथ देवेन्द्र अग्रवाल, खेमचंद शर्मा, सुधीर मित्तल, भगत सिंह सूरौता, वेद प्रकाश सिंघल, नेमीचंद गुप्ता, एस. एल. सिंघल, प्रेमचंद सेठ आदि कमेटी कार्यकर्ता भागवत एवं कलश यात्रा की व्यवस्थायें संभालेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
