Pratahkal-Saini community welcomed former district president of BJP
डीग (प्रा.सं.) । शहर में शुक्रवार को घन्टा घर पर भाजपा (BJP) के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ शैलेष सिंह का सैनी समाज द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ शैलेष सिंह ने कहा कि आप सभी ने जो यह मान और सम्मान दिया है इसके लिए आपका मैं हमेशा आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी और इस भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को जनता राजस्थान से साफ करेगी। इस अवसर पर श्याम सैनी, कन्हैया लाल सैनी, रामफू ल सैनी, गिर्राज, बलदेव सैनी, ब्रजबिहारी सैनी, भोला सैनी, राजेश सैनी, अमरनाथ गुप्ता, राजेंद्र खण्डेलवाल सहित सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story