✕
वनडे में 200 विकेट पूरे : कपिल देव के खास क्लब में शामिल हुए जडेजा
By EditorialPublished on
कोलंबो (एजेंसी)। एशिया कप (Asia Cup) के आखिरी सुपर- 4 मैच में भारत और बांग्लादेश (India and Bangladesh) की टीमें (Teams) आमने-सामने हुई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Indian captain Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश (Bangladesh) ने 50 ओवर (50 overs) में आठ विकेट पर 265 रन बनाए। भारत (India) की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी एक सफलता मिली। जडेजा ने शमीम हुसैन को आउट कर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। जडेजा के वनडे में 200 विकेट पू

x

कोलंबो (एजेंसी)। एशिया कप (Asia Cup) के आखिरी सुपर- 4 मैच में भारत और बांग्लादेश (India and Bangladesh) की टीमें (Teams) आमने-सामने हुई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Indian captain Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश (Bangladesh) ने 50 ओवर (50 overs) में आठ विकेट पर 265 रन बनाए। भारत (India) की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी एक सफलता मिली। जडेजा ने शमीम हुसैन को आउट कर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। जडेजा के वनडे में 200 विकेट पूरे हो गए। वह वनडे में 200 विकेट पूरे करने वाले सातवें भारतीय गेंदबाज बन गए। जडेजा ने 182वें वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सात बार मैच में चार और एक बार पांच विकेट लिया है। जडेजा से पहले भारत के चार तेज गेंदबाज और दो स्पिनर 200 विकेट का आंकड़ा छू चुके हैं। इनमें पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले, पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर, जहीर खान, पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व कप्तान कपिल देव शामिल हैं।
जडेजा 200 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले भारतीय स्पिनर
जडेजा भारत के लिए वनडे में 200 विकेट लेने वाले दूसरे ऑलराउंडर बन गए। कपिल देव ऐसा करने वाले पहले ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 225 मैच में 253 विकेट लिए। वह 1983 में विश्व कपजीतने वाली टीम के कप्तान थे। जडेजा 200 विकेट लेने वाले तीसरे रिपनर हैं। अनिल कुंबले और हरभजन सिंह उनसे आगे हैं। खास बात यह है कि जडेजा बाएं हाथ के ऐसे पहले स्पिनर हैं जिन्होंने भारत के लिए 200 वनडे विकेट लिए हैं।
एशिया कप के फाइनल में भारत
भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है। उसने सुपर-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया था। उससे पहले ग्रुप दौर में पाकिस्तान से मैच रद्द हुआ था और नेपाल के खिलाफ टीम इंडिया डकवर्थ लुईस नियम से जीती थी। भारतीय टीम 10वीं बार फाइनल खेलेगी। उसका मुकाबला श्रीलंका से होगा। लंकाई टीम का यह 12वां फाइनल होगा। भारत के नाम सबसे ज्यादा सात खिताब हैं। वहीं, श्रीलंका छह बार चैंपियन बनी है। भारतीय टीम अब तक तीन बार ही एशिया कप के फाइनल में हारी है और तीनों बार श्रीलंका ने परास्त किया है।
- One Day International 200 Wickets Kapil Dev's Exclusive Club Achievements against Bangladesh Asia Cup Super 4 Match Cricket Match Rohit Sharma Toss Win Bowling Performance Bangladesh Innings Shardul Thakur Mohammed Shami Ravindra Jadeja Left-arm Spinner ODI Wickets All-rounder Indian Cricket Cricket Records Asian Cricket Title Match India vs. Bangladesh Cricket Milestone Kapil Dev Spin Bowling Cricket History Bowling Records

Editorial
Next Story
Related News
X
