Gadar 2
बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) आए दिन उनका कोई न कोई बयान सुर्खियों में बना ही रहता हैं। इसी बीच एक बार फिर नसीरुद्दीन शाह ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गए हैं।
एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) की सक्सेस को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि अब लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह से जब ये पूछा गया कि, 'क्या बॉलीवुड में फिल्म बनाने का उद्देश्य बदल गया है? तो इस पर नसीरुद्दीन शाह ने जवाब देते हुए कहा कि 'हां, अब आप जितने अधिक अंधराष्ट्रवादी होंगे, आप उतने ही अधिक लोकप्रिय होंगे। इन लोगों को यह एहसास नहीं है कि वे जो कर रहे हैं वह बहुत नुकसानदायक है।' वहीं इसी बातचीत के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा कि 'फिल्म 'गदर 2 ' और 'द केरल स्टोरी'
(The Kerala Story)
उन्होंने नहीं देखी हैं, लेकिन उन्हें यह परेशान करने वाला लगता है कि इन फिल्मों को भारी सफलता मिल रही है। बता दें कि अनिल शर्मा (Nil Sharma) द्वारा निर्देशित फिल्म 'गदर 2' में सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) लीड रोल में हैं। ये फिल्म भारत- पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड है और इसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। 'गदर 2' ने अब तक भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा और दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है और इसे ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर (all-time blockbuster) घोषित किया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story