✕
श्री जवाहर प्रदर्शनी के तहत जल महलों में रंगीन फब्बारों में बिखरी इंद्रधनुषी छटा
By EditorialPublished on
रियासत काल से चला आ रहा श्री जवाहर प्रदर्शनी (Shri Jawahar Exhibition) ब्रज यात्रा मेले के अंतर्गत शुक्रवार को जल महल परिसर में सांय 4:30 बजे रंगीन फ ब्बारों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जैसे ही जल महलों में रंगीन फब्बारों का संचालन शुरु होते ही बड़ी संख्या में लोग रंगीन फब्बारों को देखकर रंगीन फब्बारों का लुप्त उठाते हुए नजर आये।

x

डीग (प्रा.सं.) । रियासत काल से चला आ रहा श्री जवाहर प्रदर्शनी (Shri Jawahar Exhibition) ब्रज यात्रा मेले के अंतर्गत शुक्रवार को जल महल परिसर में सांय 4:30 बजे रंगीन फ ब्बारों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जैसे ही जल महलों में रंगीन फब्बारों का संचालन शुरु होते ही बड़ी संख्या में लोग रंगीन फब्बारों को देखकर रंगीन फब्बारों का लुप्त उठाते हुए नजर आये। जहां पीले, हरे, लाल, गुलाबी रंग के रंगीन फब्बारों ने इंद्रधनुषी छठा बिखेरनी शुरू की तो लोग अपने मोबाइल के फोन कैमरें में सेल्फी लेते हुए नजर आए। इस दौरान संभागीय आयुक्त भरतपुर सांवरमल वर्मा, डीग जिला कलेक्टर शरद मेहरा, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, जल महल सर्वेक्षण संरक्षण महेन्द्र सिंह चौधरी, एसडीएम रवि कुमार गोयल, एडिशनल एसपी गुमना राम, आशीष कुमार, नायव तहसीलदार पुष्कर सिंह चौधरी नगर परिषद सभापति निरंजन लाल टकसालिया, आयुक्त नरसी लाल मीणा, मोहन लाल भगोरा, आर एल जी तरवाल, महेश सिंह, चरन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
