Pratahkal-Driving on the Road in Mumbai will now become more expensive
मुंबई । अगर आप अपनी फोर व्हीलर गाड़ी लेकर मुंबई (Mumbai) में आते हैं या मुंबई से बाहर जाते हैं तो अब आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी क्योंकि टोल के दरों को बढ़ाने का फैसला किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार करीब 19 फ़ीसदी तक टोल में बढ़ोतरी की गई है। मुंबई में दाखिल होने के लिए कुल पांच टोल गेट हैं। इन सभी टोल गेट पर टोल कलेक्शन सेंटर है। बता दें कि एक टोल नाका दहिसर, दूसरा एलबीएस रोड-मुलुंड, तीसरा ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे-मुलुंड, चौथा ऐरोली क्रीक ब्रिज और पांचवां वाशी में है। जानकारी दे दें कि हर 3 साल में टोल की दरों में संशोधन किया जाता है। आखिरी बार अक्टूबर 2020 में टोल की दरों में संशोधन किया गया था। सरकार द्वारा जारी नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, मुंबई में टोल की दरें 12 से करीब 19 फीसदी तक बढ़ेंगे। ये बढ़ाई गई दरें 1 अक्टूबर से लागू की जाएंगी।
  • क्या है रेट?
हल्के मोटर वाहन या यात्री कारों के लिए सिंगल रुट पर टोल 5 रुपये महंगा होगा, यानी 40 रुपये के बजाय 45 रुपये टोल देना होगा। इसी तरह मिनी बसों के लिए टोल की दर 10 रुपये बढ़ेगी यानी अब मिनी बस के लिए 65 के बजाय 75 रुपए टोल देने होंगे। ट्रकों और बसों को 130 के बजाय 150 रुपये चुकाने होंगे, जबकि मल्टी-एक्सल वाहनों के टोल दरों को 30 रुपए बढ़ाया गया है यानी अब 160 के बजया 190 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
  • कब होगा टैक्स फ्री?
मुंबई में टोल की शुरूवात साल 2002 में हुई थी। वर्ष 2027 तक मुंबईकरों को टोल भरना होगा। इसके बाद करीब 5 टोल की मियाद पूरी हो जाएगी। इसके बाद सरकार को फैसला लेना होगा का टोल को जारी रखना है या इसे बंद कर दिया जाए।
Editorial

Editorial

Next Story