✕
राजस्थान में बदलाव का ठान चुका है आमजन ठाकुर
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | केन्द्रीय सूचना प्रसारण, खेल और युवा मामलात मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने प्रदेश की गहलोत सरकार (Gehlot government) पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार (Congress Government) के राज में राजस्थान (Rajasthan) महिला अत्याचार (women oppression) में नम्बर वन पर आ गया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने लूट की खुली छूट दे रखी है, जिससे आम जनता में बेहद आक्रोश है और आम जनता ने इस सरकार को बदलने का तय कर लिया है। परिवर्तन यात्रा में जिस तरह से आमजन की भागीदारी हो रही है उससे यह लगता है कि र

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | केन्द्रीय सूचना प्रसारण, खेल और युवा मामलात मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने प्रदेश की गहलोत सरकार (Gehlot government) पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार (Congress Government) के राज में राजस्थान (Rajasthan) महिला अत्याचार (women oppression) में नम्बर वन पर आ गया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने लूट की खुली छूट दे रखी है, जिससे आम जनता में बेहद आक्रोश है और आम जनता ने इस सरकार को बदलने का तय कर लिया है। परिवर्तन यात्रा में जिस तरह से आमजन की भागीदारी हो रही है उससे यह लगता है कि राजस्थान की जनता भाजपा के साथ है।
केन्द्रीय सूचना प्रसारण, खेल और युवा मामलात मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहता कि राजस्थान में लगातार महिलाओं का अत्याचार और दुष्कर्म (Rape) के मामले होते जा रहे हैं । पांच साल में 2 लाख से अधिक केस महिला अत्याचार के दर्ज हुए है, जिसमें से 35 हजार तो दुष्कर्म के है। ठाकुर कई केस को गिनाते हुए कहा कि इस सरकार में दलित, आदिवासी और बाल अत्याचार जमकर हुए है। ठाकुर ने कहा कि राजस्थान के मंत्री कहते हैं कि यह मर्दों का प्रदेश है, उन्हें शर्म आना चाहिए। मुख्यमंत्री गहलोत को इस्तीफा दे देना चाहिए था। प्रदेश में लगातार रहा है। उदयपुर में कन्हैयालाल लाल हत्याकांड मामले में कहा कि नृसंश हत्या हुआ, कौन ऐसे लोगों को संरक्षण देता है। यहां तक कि उनकी जमानत भी हो जाती है। पत्रकार वार्ता में ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, देहात जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, प्रमोद सामर, गजपाल सिंह, नानालाल बया सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
परिवर्तन यात्रा में एकजुटता, सब मंत्रियों नेताओं को अलग जिम्मा
इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा में एक जुटता है। सभी मंत्रियों और भाजपा नेताओं को अलग-अलग जिम्मा दिया गया है, जिसे वे पूरा कर रहे है। ठाकुर ने कहा कि इस यात्रा को लेकर प्रदेशवासियों में इतना उत्साह है कि प्रदेशवासियों ने ठान लिया है कि वे इस बार कांग्रेस सरकार को बदलकर रहेंगे।
मीडिया की आवाज को दबाने का प्रयास
उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस (International Democracy Day) है। कांग्रेस एक बार फिर ताजा उदाहरण दिया है। यह मीडिया पर प्रहार है, इंडी घर्मडिया गठबंधन ने मीडिया को ब्लैक आउट किया। पहले इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने किया था, आज एक बार फिर गठबंधन ने किया है। यह मीडिया की आवाज को कुचलने का प्रयास है। यह गठबंधन एंटी सनातन, एंटी डेमोकेसी, एंटी संवैधानिक है।
35 करोड़ गैस कनेक्शन हुए है
राजस्थान में 500 रूपए सिलेंडर देने की बात पर कहां कि वर्ष 2014 से पहले 14 करोड कनेक्शन थे जो कि आज 35 करोड़ हो गए हैं। कल ही घोषणा की है 75 लाख उज्जवला कनेक्शन देने की। यहीं नहीं और भी दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल के दाम सबसे ज्यादा राजस्थान में है, भाजपा (BJP) शासित प्रदेश में वेट कम है। कांग्रेस शासित राज्यों (Congress ruled states) में बढ़ाया जिससे पेट्रोल के दाम ज्यादा है।
वन नेशन वन इलेक्शन समय बचेगा
केन्द्रीय सूचना प्रसारण, खेल और युवा मामलात मंत्री अनुराग ठाकुर (Youth Affairs Minister Anurag Thakur) ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन (One Nation One Election) देश के हित में है। देशभर में हर साल अलग-अलग जगह चुनाव होते रहते हैं। वन नेशन वन इलेक्शन से पैसा बचेगा, समय बचेगा और प्रशासन बेहतर काम कर पाएगाद्ध
सनातन पर प्रहार में इंडी चुप
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग मोहब्बत की दुकान खोलने निकले थे लेकिन नफरत का मॉल खोल बैठे। यह सनातन को जड़ से खत्म करना चाहते हैं। इंडी गठबंधन (India Alliance) के एक ने नहीं कईयों ने इसके लिए कहा है, लेकिन किसी ने भी विरोध नहीं किया। ये सनातन व संविधान को कुचलना चाहते है।
आतंक का बदला लिया जाएगा
केन्द्रीय सूचना प्रसारण, खेल और युवा मामलात मंत्री अनुराग ठाकुर ने कश्मीर (Kashmir) में अनंत नाग में हुए आतंकी हमले पर कहा कि जो हुआ वह दुखद है। इसका बदला लिया जाएगा और कड़ा जवाब दिया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि पीओके (POK) को संसद के दोनों सदनों में भारत (India) का अभिन्न मांना है।
- anurag thakur rajasthan government women's issues women's safety crime against women gahlot government rajasthan politics change in government anti-incumbency udaipur news violence against women crime statistics in rajasthan one nation one election indian democracy terrorism in kashmir ind-pak ind-pak relations anantnag attack india-pakistan relations national security bjp's campaign political statements udaipur udaipur rajasthan rajasthan india gehlot government congress government congress congress news congress party rape women oppression union minister anurag thakur international democracy day democracy international indira gandhi rahul gandhi congress ruled states narendra modi bjp bjp party bjp latest news youth affairs minister anurag thakur youth affairs minister anurag thakur india alliance kashmir india pok rajasthan politics

Editorial
Next Story
Related News
X
