✕
बारिश की दमदार वापसी!
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) में 14 सितंबर से मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है। मुंबई (Mumbai) व उसके उपनगरों में तेज बारिश (Rain) हुई । मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से महाराष्ट्र में बारिश की जबरदस्त वापसी की संभावना जताई। नतीजतन पूरे राज्य में अच्छी बारिश होगी। मौसम के मौजूदा प्रणालियों को देखते हुए कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में अगस्त के महीने में रूठा मॉनसून सितंबर में जमकर बरसने वाला है। सितंबर की शुरुआत में कृष्ण जन्माष्टमी (Kr

x

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) में 14 सितंबर से मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है। मुंबई (Mumbai) व उसके उपनगरों में तेज बारिश (Rain) हुई । मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से महाराष्ट्र में बारिश की जबरदस्त वापसी की संभावना जताई। नतीजतन पूरे राज्य में अच्छी बारिश होगी। मौसम के मौजूदा प्रणालियों को देखते हुए कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में अगस्त के महीने में रूठा मॉनसून सितंबर में जमकर बरसने वाला है। सितंबर की शुरुआत में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के बाद से राज्य में कई जगहों पर बारिश शुरू हुई। हालाँकि तीन-चार दिन बाद बारिश पर फिर ब्रेक लगा गया। इस बीच, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण 14 सितंबर से मॉनसून फिर सक्रिय हो गया है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया ।
मौसम विभाग ने 16 सितंबर के लिए महाराष्ट्र के सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में भारी बारिश का दौर 18 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद है। शनिवार के दिन ठाणे, पुणे और नागपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी शुक्रवार से मूसलाधार बारिश शुरू होने की उम्मीद है। इस दौरान कोल्हापुर, जलगांव, सतारा, नासिक और पुणे के घाटों पर अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बहुत अधिक बरसात होने का अनुमान है। इसलिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
- गणेशोत्सव में बारिश डाल सकती है खलल!
मुंबई में धीरे-धीरे बारिश का जोर बढ़ेगा और वीकेंड पर भारी बारिश होगी। मुंबई में 16 से 19 सितंबर तक भारी बारिश होगी । जबकि गणेशोत्सव (Ganeshotsav) के खत्म होने तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। मौसम के जानकारों का कहना है कि आगामी दिनों में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, नतीजतन मुंबई व पड़ोसी जिलों में भारी बारिश होगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
