Rajasthan-Karnataka Meeting
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) से गुरुवार को कर्नाटक (Karnataka) के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार (Deputy Chief Minister D.K. Shivkumar) ने मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इनके साथ विधायक एन. ए. हारिस (MLA N. A. Haris) भी उपस्थित थे। इस दौरान शिवकुमार ने राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) की जनकल्याणकारी योजनाओं और चहुंमुखी विकास के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्प, स्वास्थ्य का अधिकार, गिग वर्कर्स एक्ट, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Chief Minister Chiranjeevi Health Insurance Scheme), 500 रुपए में गैस सिलेंडर, अन्नपूर्णा फूड पैकेट (Annapurna Food Packet) सहित विभिन्न योजनाओं की चर्चा पूरे देश में है। उन्होंने कोटा शहर
(Kota city)
के नवनिर्मित चम्बल रिवर फ्रंट (Chambal River Front) और ऑक्सीजोन सिटी पार्क (Oxygen City Park) के लिए भी तारीफ की।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला, खान एवं पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, युवा मामले एवं खेल मंत्री अशोक चांदना, उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग, उप मुख्य सचेतक विधानसभा महेन्द्र चौधरी और पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story