Petrol Pump Strike
जोधपुर ( कासं ) । राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) पर वेट कम करने और डीलर्स का कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर पेट्रोल पंप (Petrol pump) संचालकों की सांकेतिक हड़ताल (Strike) दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही।
गुरुवार को दूसरे दिन भी सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक पेट्रोल पंप से पेट्रोल व डीजल (Petrol-Diesel) की बिक्री नहीं हो रही है। लेकिन जोधपुर (Jodhpur) में कुछ पंप (Pump) संचालक आपातकाल (Emergency) और रामदेवरा (Ramdevra pilgrims) जाने वाले यात्रियों को पेट्रोल बिक्री कर रहे हैं। जबकि दूसरी और मेडिकल कॉलेज चौराहा, संगरिया रोड और जलजोग चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बिक्री चालू थी। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कई लोगों ने बताया कि वैसे तो हड़ताल (Strike) के पक्ष में है लेकिन आपातकाल के लिए बिक्री चालू की गई है।
पश्चिमी राजस्थान (Western Rajasthan) में इन दोनों सबसे ज्यादा रामदेवरा यात्रियों को परेशानी हो रही है। कई यात्री दुपहिया और चार पहिया वाहन लेकर सैकड़ों किलोमीटर का सफर कर जोधपुर पहुंच रहे हैं और इसके बाद आगे रामदेवरा जाते हैं। इनमें से अधिकांश यात्री जोधपुर आसपास के पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाते हैं जिससे आगे 200 किलोमीटर की यात्रा सुगम हो सके । लेकिन पेट्रोल पंप बंद होने से इन्हें परेशानी का सामना कर रहा पड़ रहा है। हालांकि कुछ पंप संचालकों ने रामदेवरा यात्रियों के लिए सेवार्थ पंप खोल दिए हैं। जोधपुर शहर के 74 पेट्रोल पंप के साथ पूरे जिले के 450 पंप गुरुवार को दूसरे दिन भी सांकेतिक हड़ताल पर रहे। सुबह 10-00 बजते ही पेट्रोल पंप पर बैरिकेडिंग और रस्सी बांधकर बंद कर दिया। कुछ पर बिक्री चालू रही ।
Next Story