✕
शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा के बाद बगावत, डॉ. गिरिजा व्यास समर्थकों ने की व्यास को टिकट देने की मांग
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर कांग्रेस (Congress) की नई कार्यकारिणी (New Executive) की घोषणा के बाद से ही शहर कांग्रेस (Congress) में बगावत शुरू हो गई है। नई कार्यकारिणी (Executive) में पद पाने से वंचित रहे पूर्व कार्यकारिणी पदाधिकारियों (former executive officers) ने पुराने कांग्रेस कार्यालय (old congress office) में एक बैठक की और बाद में नारेबाजी करते हुए डॉ. गिरिजा व्यास के घर पहुंचे और डॉ. गिरिजा व्यास से विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग की। चुनाव लड़ने की इच्छुक डॉ. व्यास ने भी आश्वासन दिया कि संगठन यदि मौका

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर कांग्रेस (Congress) की नई कार्यकारिणी (New Executive) की घोषणा के बाद से ही शहर कांग्रेस (Congress) में बगावत शुरू हो गई है। नई कार्यकारिणी (Executive) में पद पाने से वंचित रहे पूर्व कार्यकारिणी पदाधिकारियों (former executive officers) ने पुराने कांग्रेस कार्यालय (old congress office) में एक बैठक की और बाद में नारेबाजी करते हुए डॉ. गिरिजा व्यास के घर पहुंचे और डॉ. गिरिजा व्यास से विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग की। चुनाव लड़ने की इच्छुक डॉ. व्यास ने भी आश्वासन दिया कि संगठन यदि मौका देगा तो वह चुनाव जरूर लड़ेगी। इस दौरान कुछ कांग्रेसियों ने डॉ. व्यास के घर के बाहर धरना देने का स्वांग भी किया।
जानकारी के अनुसार हाल में ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतहसिंह राठोड़ ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। फतहसिंह ने अपनी कार्यकारिणी में 70 लोगों को मौका दिया, जबकि इससे पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा की कार्यकारिणी में करीब 125 पदाधिकारी थे। ऐसे में नई कार्यकारिणी में 70 से अधिक लोगों के नाम से तो वैसे ही उड़ गए और फतहसिंह ने अपनी कार्यकारिणी में कुछ युवाओं को मौका दिया तो पुराने पदाधिकारियों के ओर भी नाम साफ हो गए। इसी को लेकर बुधवार को शहर कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों की बैठक पुराने कांग्रेस कार्यालय (former executive officers) में हुई। जहां पर सभी ने एक स्वर में नई कार्यकारिणी (New Executive) में अनुभवी और जातिगत समीकरण व वार्ड वाईज नेताओं को पद ना देने का विरोध जताते हुए चर्चा की। करीब आधे घंटे तक चली चर्चा के बाद सभी नारेबाजी करते हुए पुराने कांग्रेस कार्यालय से ही पैदल ही डॉ. गिरिजा व्यास के घर की ओर कूच कर गए। ये सभी पूर्व पदाधिकारी और डॉ. व्यास के समर्थक डा. व्यास के घर पर पहुंचे और वहां पर धरना देने का स्वांग भी किया। डॉ. गिरिजा व्यास के घर के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी के साथ डॉ. व्यास से कहा कि वे उदयपुर विधानसभा से टिकट की दावेदारी प्रस्तुत करे। विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छुक डॉ व्यास ने सभी से कहा कि हाई कमान के पास आप सभी की भावना को प्रस्तुत कर दावेदारी पेश करूंगी। अगर हाई कमान टिकट देगे तो वह चुनाव लडेगी। डॉ गिरिजा व्यास ने आश्वस्त किया कि मैं अवश्य ही दावेदारी पेश करुगी । इस अवसर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, के के शर्मा, शंकर भाटिया, बतुल हबीब, उषा अग्रवाल, गीता पालीवा, महिला कांग्रेस (Congress) की अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, मनीष शर्मा, नीना पुरोहित, रोहित पालीवाल, देवकिशन रामानुज, भैरू गायरी सहित कई लोग मौजूद थे।
- Congress Infighting Dr. Girija Vyas Ticket Demand Udaipur City Congress Factional Dispute New Executive Committee Ticket Contest Rajasthan Politics Leadership Challenge Factionalism Party Nomination Dr. Girija Vyas' Supporters Udaipur rajasthan Rajasthan Kota Rajasthan udaipur CM Chief Minister Ashok Gehlot Congress Party

Editorial
Next Story
Related News
X
