mk stalin
चेन्नई (एजेंसी)। डीएमके (DMK) नेता और सीएम स्टालिन (CM Stalin) के बेटे उदयनिधि (Udayanidhi) के बयान के बाद भाजपा (BJP) जमकर हमला बोल रही है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरूवार को इंडिया गठबंधन ( India Alliance) को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये लोग सनातन (Sanatan) को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई (Mumbai) की बैठक में संकल्प लिया गया है। ये लोग सनातन को खत्म करके देश को फिर से गुलामी के दौर में ले जाना चाहते हैं। वहीं चारों ओर से घिरते नजर रहे एमके स्टालिन ने अब अपने कार्यकर्ताओं को सनातन विवाद से दूरी बनाने की बात कही है। स्टालिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा इस बयान को लेकर हथकंडे अपना रही है। ऐसे में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना है और इससे दूरी बनाकर रखनी है। स्टालिन ने कहा, प्रधानमंत्री आम आदमी के मुद्दों पर चुप रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्र.म. मोदी की कैबिनट झूठ फैलाकर सनातन धर्म विवाद को तूल दे रही है। वहीं कुछ मीडियावाले उनका साथ दे रहे हैं।
उन्होंने कहा, , मैं डीएमके के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि वे इन हथकंडों से बचकर रहें। उन्होंने कहा कि मणिपुर (Manipur) को लेकर प्रधानमंत्री नहीं बोल रहे हैं। यह भाजपा की 9 साल की सरकार की विफलता है। स्टालिन ने कहा कि 2024 में भाजपा को हराने के लिए साथ आए 28 दलों का गठबंधन इंडिया उनसे लगातार सवाल पूछता रहेगा।
बता दें कि राज्य में खेल मंत्री और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि मच्छर, डेंगू और मलेरिया की तरह सनातन धर्म को खत्म कर देना जरूरी है। इसके बाद भाजपा ने पूरे विपक्षी गठबंधन को हिंदुत्व के खिलाफ बता दिया। यह देखकर कांग्रेस (Congress), टीएमसी (TMC) और शिवसेना
(Shivsena)
आत्मरक्षा में लग गए। कई बड़े नेताओं ने भी सलाह दी कि सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। बाद में डीएमके सांसद ए राजा और शिक्षा मंत्री के पोनमुदी के बयान से और मामला बिगड़ गया।
ए राजा ने सनातन को कुष्ठ रोग कहा तो वहीं के पोनमुदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन भी सनातन का विरोध करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि गांधी जी को भी जिन भगवान श्रीराम (Shriram) ने जीवनभर प्रेरणा दी, जिस सनातन से प्रेरित होकर स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekanand) ने समाज को जागरूक किया आज यह घमंडिया गठबंधन उसी को खत्म करना चाहता है।
Editorial

Editorial

Next Story