Kohinoor Diamond
नई दिल्ली (एजेंसी)। विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा (Kohinoor Diamond) सहित दुनियाभर के देशों में मौजूद भारतीय कलाकृतियों (Indian Artefacts) और मूर्तियों (statues) को देश में वापस लाने को लेकर केंद्र सरकार जल्द ही बड़ा अभियान (Campaign) शुरू कर सकती है। फिलहाल उसने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान न सिर्फ इसे लेकर अपना रूख स्पष्ट किया है, बल्कि इससे जुड़े पहलुओं को घोषणा पत्र में भी जगह दिलाई है 7 इसके साथ ही कहा है कि तस्करी, चोरी सहित दूसरे तरीकों से ले जाई गई अपनी किसी भी पहचान, कलाकृति को उस देश को पाने का अधिकार है। जिन देशों के पास दूसरे देशों की ऐसी चीजें मौजूद हैं, उन्हें स्वेच्छा से उसे वापस कर देना चाहिए।
संस्कृति मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों अनुसार, जी-20 (G-20 Summit) की बैठकों के दौरान शुरू इस विषय को प्रमुखता से शामिल किया गया था। जिसे बाद में घोषणा पत्र में भी जगह दी गई। मंत्रालय का मानना है कि विगत वर्षों में उसे दूसरे देशों में मौजूद अपनी कलाकृतियों को वापस लाने में बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल, इससे उत्साहित मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की मदद से इस संबंध में एक खाका तैयार करने में जुटा है। साथ यह भी चिन्हित किया जा रहा है कि किन देशों में कौन-कौन सी ऐसी चीजें मौजूद हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, अब तब दूसरे देशों से 251 मूर्तियों और प्राचीन धरोहरों (Ancient Heritages)
को वापस लाया गया है। इनमें 238 मूर्तियों और प्राचीन धरोहरों को 2014 के बाद लाया गया है। इस दौरान जिन प्राचीन धरोहरों और मूर्तियों को वापस लाया गया है, उनमें वाराणसी की अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति, चित्तौड़गढ़ की नटराज की मूर्ति, चोल काल की श्रीदेवी की मूर्ति, हनुमानजी की मूर्ति, राम, लक्ष्मण और सीता की अष्टधातु की मूर्तियां और भगवान बुद्ध की कई प्रतिमाएं शामिल हैं। इन मूर्तियों और धरोहरों में से ज्यादातर अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, आस्ट्रेलिया जैसे देशों से वापस लाई गई थीं। गौरतलब है कि औपनिवेशिक कालखंड में भारत से बड़े पैमाने पर अमूल्य कलाकृतियों और धरोहरों को ब्रिटेन, फ्रांस सहित कई देशों में चोरी छुपे या फिर युद्ध के दौरान लूट कर ले जाया गया था। वहीं, कोहिनूर हीरा मौजूदा समय में ब्रिटेन के राजपरिवार के पास मौजूद है।
किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक के दौरान चर्चा में रहा कोहिनूर हीरा
ब्रिटेन (Britain) में इस वर्ष मई में किंग चार्ल्स (King Charles) तृतीय के राज्याभिषेक समारोह (Coronation Ceremony) के दौरान कोहिनूर हीरा काफी चर्चा में रहा। क्योंकि रानी कैमिला ने उस मुकुट को पहनने से इनकार कर दिया था, जिसमें कोहिनूर हीरा जड़ित है। ऐसा कर उन्होंने एक राजनयिक विवाद को टाल दिया था।
Next Story