Pratahkal-Event on the death anniversary of Saubhagya Muni
मुंबई । 27 व 28 सितंबर को श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि (Saubhagya Muni) मसा की तृतीय पुण्यतिथि कडिया में बडे स्तर पर मनाई जाएगी। कडिया संस्थान मंत्री फूलचन्द नाहर ने बताया कि अध्यक्ष हुक्मीचन्द कोठारी, महामंत्री ओमप्रकाश माण्डोत, कोषाध्यक्ष पवन कोठारी के मार्गदर्शन में हो रहे समारोह को कई संतो का वर्चुअल सानिध्य प्राप्त होगा। प्रथम दिवस सौभाग्य गुरू दीक्षा स्थल जनसेवा ट्रस्ट, कडिया के तत्वावधान में एवं मेवाड संघ (Mewad Sangh), मुंबई (Mumbai) के मार्गदर्शन में मेवाड नवयुवक मंडल, मुंबई द्वारा गुरू सौभाग्य वन्दन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत वर्ष से सैकड़ों गुरू भक्त वैराग्य स्थली ग्राम रामा, उषाण, घोडच होते हुए पैदल गुरू सौभाग्य पावनधाम महातीर्थ पहुँचेंगे। उसी दिन वहाँ एक शाम गुरू सौभाग्य के नाम भक्ति संध्या मे वैभव वाघमारे प्रस्तुति देगे।
दूसरे दिन संस्थान परिसर में उपप्रवर्तिनी शांताकंवर मसा आदि ठाणा के सान्निध्य में गुरू सौभाग्य गुणानुवाद सभा होगी। इसी कडी मे आचार्य शिवमुनि मसा अन्य गुरू भगवंतों महासती की प्रेरणा से सामूहिक एकासन तप अराधना के साथ मनाया जाएगा। जिसके तहत भारत वर्ष में एकासना तप होगा। उप प्रवर्तक कोमलमुनि मसा एवं उपप्रवर्तिनी गुरूणी मैया विजयप्रभा मसा विजयलता मसा आदि ठाणा ने भी इसके लिए प्रेरणा दी है। कार्यक्रम सफल बनाने मेवाड संघ अध्यक्ष नेमीचन्द धाकड, महामंत्री महावीर तातेड, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीलाल वडालमिया के मार्गदर्शन में मेवाड नवयुवक मंडल मुंबई अध्यक्ष दीपक परमार, महामंत्री विजय कोठारी, कोषाध्यक्ष महावीर मादरेचा यात्रा की तैयारी में लगे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story