✕
एशिया कप 2023: भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज
By EditorialPublished on 15 Sept 2023 5:30 AM IST
भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच एशिया कप 2023 (Asia cup 2023) के सुपर- 4 (Super-4) का महामुकाबला श्रीलंका (Shrilanka) के कोलंबो (Colombo) शहर में शुक्रवार 15 सितंबर को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले से ही एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना चुकी है। टीम इंडिया ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2023 के अपने सुपर 4 चरण के आखिरी मैच में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आजमा सकती है।

x
भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच एशिया कप 2023 (Asia cup 2023) के सुपर- 4 (Super-4) का महामुकाबला श्रीलंका (Shrilanka) के कोलंबो (Colombo) शहर में शुक्रवार 15 सितंबर को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले से ही एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना चुकी है। टीम इंडिया ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2023 के अपने सुपर 4 चरण के आखिरी मैच में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आजमा सकती है।
फाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपने संभावित खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम गहराई से सोचेगी कि अपनी पहली पसंद की टीम को ज्यादा से ज्यादा ‘गेम टाइम' दिया जाये या फिर अगले महीने घरेलू सरजमीं पर होने वाले वर्ल्ड कप से पहले अपने कुछ संभावित खिलाड़ियों को मौका दिया जाए। कार्यभार प्रबंधन का यह सवाल विशेषकर गेंदबाजों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है।
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने एशिया कप में अभी तक महज 12 ओवर ही गेंदबाजी की है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ पांच और श्रीलंका के खिलाफ सात ओवर शामिल है । नेपाल (Nepal) के खिलाफ वह खेले ही नहीं थे। इसलिए यह बुमराह पर निर्भर करेगा कि वह एक और मुकाबले में गेंदबाजी करना चाहते हैं या फिर सीधे 17 सितंबर को फाइनल के लिए उतरेंगे।
खौफ से थर-थर कांपेंगे बांग्लादेशी बल्लेबाज !
वहीं, मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने इस टूर्नामेंट में 19.2 ओवर और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने 18 ओवर डाले हैं। ये ओवर भले ही ज्यादा नहीं लगे, लेकिन कोलंबो की उमस इतनी ज्यादा है कि गेंदबाज की काफी ऊर्जा कम हो जाती है इसलिए टीम प्रबंधन इनमें से एक को ब्रेक देना चाहेगा।
इस संदर्भ में बात करें तो अगर बांग्लादेश के खिलाफ सिराज की जगह शमी मैदान में उतरें तो यह हैरानी भरा फैसला नहीं होगा। इससे पांच अक्टूबर से शुरु हो रहे विश्व कप से पहले सीनियर तेज गेंदबाज को कुछ अहम 'मैच टाइम' हासिल करने में मदद मिलेगी । यह अहम भी है क्योंकि शमी को बुमराह, सिराज और पंड्या के 'बैक- अप' तेज गेंदबाज के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
लगातार फ्लॉप हो रहा ये खिलाड़ी
लेकिन 'थिंक टैंक' के लिए अक्षर पटेल के गेंदबाजी ग्राफ में गिरावट चिंता की बात होगी क्योंकि उन्हें रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के कवर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। बाएं हाथ का यह स्पिनर न तो विकेट ही चटका पा रहा है और न ही रन गति पर लगाम कस पा रहा है। अक्षर ने इस साल सात वनडे खेले हैं और छह के इकोनोमी रेट से केवल तीन विकेट ही झटक सके हैं।
उन्हें अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है और वो भी तुरंत । केएल राहुल की पूर्ण फिटनेस में वापसी ने टीम प्रबंधन की काफी समस्या कम कर दी है। उन्होंने क्रीज पर टिककर धाराप्रवाह वल्लेबाजी की। श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद राहुल ने टीम प्रबंधन द्वारा उनकी भूमिका पर स्पष्टता के बारे में लंबी बात की कि वह भारत के मुख्य विकेटकीपर कम मध्यक्रम बल्लेबाज होंगे।
बांग्लादेश को मुश्फिकुररहीम की सेवाएं नहीं मिलेंगी
किशन (Kishan) ने अभी तक वनडे में प्रभावित किया है, लेकिन सूर्यकुमार (Surykumar) इस प्रारूप में इतना अच्छा नहीं कर सके हैं। इसके वावजूद सूर्यकुमार को भारत की वनडे टीम के अहम खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है और 'थिंक टैंक' उन्हें एक और मौका देना चाहेगा। बांग्लादेश की बात करें तो उन्हें इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम की सेवाएं नहीं मिलेंगी जिससे लिटन दास के विकेटकीपिंग करने की उम्मीद है। हालांकि उनके कप्तान शाकिब अल हसन ( Shakib Al Hasan) अपने परिवार के साथ समय बिताने के बाद वापस टीम से जुड़ गए हैं।
श्रेयस अय्यर को मिल सकता है बांग्लादेश के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका
भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले से पहले जब भारतीय टीम प्रैक्टिस के लिए उतरी तो श्रेयस अय्यर (Sjreyas iyer) भी नजर आए। इससे लगता है कि वे अब ठीक हो गए हैं। वैसे भी बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ होने वाला मुकाबला बहुत ज्यादा अहम नहीं है, क्योंकि टीम इंडिया ने पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में इस मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों को रेस्ट देने के बारे में सोचा जा सकता है। चाहे केएल राहुल या फिर ईशान किशन । ईशान किशन वैसे तो सलामी बल्लेबाज हैं, लेकिन अब अब वे मिडल आर्डर में भी फिट हो गए हैं। ऐसे में इन दोनों में से किसी एक को रेस्ट देकर श्रेयस अय्यर को एक बार फिर से मौका दिया जाए तो ताज्जुब नहीं होना चाहिए। वैसे भी श्रेयस अय्यर करीब आठ महीने बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें भी मैच प्रैक्टिस की जरूरत है और | इससे ये भी पता चलेगा कि वे पूरी तरह से फिट हैं कि नहीं। वे विश्व कप के टीम इंडिया स्क्वाड में भी शामिल हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
