✕
प्रदेश महिला अपराध एवं भ्रष्टाचार में नम्बर 1 है: साध्वी निरंजन ज्योति
By EditorialPublished on
टोंक (प्रा.सं.)। शहर में परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yaatra) के बाद भाजपा नेताओं (BJP leaders) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) की। प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Union Minister Sadhvi N

x

टोंक (प्रा.सं.)। शहर में परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yaatra) के बाद भाजपा नेताओं (BJP leaders) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) की। प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti), पूर्व मंत्री व यात्रा संयोजक (Minister and travel coordinator) अरुण चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल, जिला प्रभारी मुकेश पारीक, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा ने कांग्रेस सरकार पर बेरोजगारी, कानून व्यवस्था एवं महिला अत्याचार को लेकर बताया। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भारत देश विश्वगुरु था, विश्व गुरु है, विश्व गुरु रहेगा। एक साथ भारत - पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था, लेकिन आज वो कहां है और हम कहां है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है।
राजस्थान (Rajasthan) में भाजपा (BJP) की परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yaatra) को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है । इससे कांग्रेस के प्रति विश्वास साबित हो रहा है। राजस्थान की जनता कांग्रेस शासन से त्रस्त है, प्रदेश महिला अपराध एवं भ्रष्टाचार में नम्बर 1 है, कानून का राज नही जंगलराज है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ सरकार कर रही है। महिलाएं सुरक्षित कहीं जा नहीं सकती है, महिलाओं व आमजन में डर का बना हुआ है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुई जी-20 की बैठक ना भूतों न भविष्यति के रूप मे हुई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपना लोहा मनवा दिया। जी-20 समिट ने भारत की भव्यता को विश्व में साबित कर दिया है। महात्मा गांधी नरेगा में सृजित श्रम दिवस में वर्ष 2006-07 से 2013-14 तक 211 करोड़ रुपये व 2014-15 से अब तक 295 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह तुलना है उनमें और हममें ।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में कल 36 प्रशिक्षण केंद्र खुले हैं। जिसमें 69512 लोगों ने प्रशिक्षण किया है। इनमें से 35893 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। 2014 से अब तक 189 करोड रुपए की निधि जारी की जा चुकी है। टोंक जिले में दो प्रशिक्षण केंद्र हैं, जिसमें 3 हजार 495 लोगों ने प्रशिक्षण लिया है। इनमें से 1 हजार 415 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का टोंक में एक संस्थान है। इनमें 6 हजार 146 लोगों ने प्रशिक्षण लिया है। टोंक महात्मा गांधी नरेगा में अब तक 140 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम में 2022-23 से अब तक 21 हजार 944 लाभार्थी हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में 50 हजार 271 आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें 49 हजार 540 आवास निर्मित हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में वर्ष 2014 के बाद टोंक में 288 किलोमीटर की सडक बनी है। इसके लिए 179 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। 117 करोड़ रुपए वह हो चुके हैं। कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री व यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने राज्य की परिवर्तन यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा को समर्थन मिल रहा हैं।
'
- rajasthan women crime corruption sadhvi niranjan jyoti bjp leaders press conference unemployment law and order women harassment youth future mahatma gandhi nrega rural skills prime minister modi g-20 summit social assistance program housing scheme road development arun chaturvedi bjp support transformation journey jodhpur city rajasthan jodhpur parivartan yaatra bjp modi government pm Rajasthan Women Safety

Editorial
Next Story
Related News
X
