✕
कांकरोली शहर में दिन दहाड़े ज्वैलर्स की दुकान पर लूट का पर्दाफाश
By EditorialPublished on
राजसमंद ( प्रातःकाल संवाददाता)। राजसमंद (Rajsamand) में 19 दिन पहले एक ज्वेलर (jeweler) से हुई 1 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस ने बिहार (Bihar) के वैशाली जिले (Vaishali district) से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में चार बदमाश शामिल थे, इनमें से 3 की तलाश जारी है। राजसमंद पुलिस की 3 टीम 18 दिनों तक बिहार में डेरा डाले रही। गौरतलब है कि शहर में दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से शहर के व्यापारियों में काफी आक्रोश था। घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। वारदात का पर्दाफाश होने से व्याप
_202309141457220194.jpg)
x
राजसमंद ( प्रातःकाल संवाददाता)। राजसमंद (Rajsamand) में 19 दिन पहले एक ज्वेलर (jeweler) से हुई 1 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस ने बिहार (Bihar) के वैशाली जिले (Vaishali district) से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में चार बदमाश शामिल थे, इनमें से 3 की तलाश जारी है। राजसमंद पुलिस की 3 टीम 18 दिनों तक बिहार में डेरा डाले रही।
गौरतलब है कि शहर में दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से शहर के व्यापारियों में काफी आक्रोश था। घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। वारदात का पर्दाफाश होने से व्यापारियों व आमजनता ने चैन की सांस ली। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी शिवलाल बैरवा के सुपरविजन में 23 अगस्त को शहर कांकरोली में रुपम गोल्ड ज्वैलर्स पर लूट की घटना के सम्बन्ध में प्रार्थी आर्यन सोनी पुत्र संजय कुमार सोनी निवासी कालिन्दी विहार कांकरोली हाल श्री रूपम गोल्ड कांकारोली थाना कांकरोली ने रिपोर्ट पेश की कि सुबह करीब 10.30 बजे मैं व हमारे नौकर मदन सोनी गोपाल कृष्ण वाटिका के पास स्थित अपनी ज्वैलर्स की दुकान रूपम गोल्ड पर साफ-सफाई कर रहे थे कि दो अज्ञात व्यक्ति दुकान के अन्दर आये और मुझे सोने की अंगुठी दिखाने के लिये कहा। मैं उन व्यक्तियों को अंगुठी दिखा रहा था कि उसी समय एक व्यक्ति और अन्दर आ गया। फिर उन तीनों व्यक्तियों ने कनपटी पर पिस्तौल लगा कर तिजोरी की चाबी मांगी तो मैने डर के मारे चाबी उसे दे दी। बदमाश ने लॉकर से सोने चांदी के जेवर जिसमें हार, मंगलसूत्र, चेन, अंगुठियां, कान के टॉप्स, आड, बाजू, चुडिया, सोने की कतरन एवं पुराने सोने के टुकडे एवं लॉकर में रखे नकद 18 लाख रुपये निकाल लिये। साथ ही सोना वजनी करीब डेढ़ किलो एवं चांदी वजनी करीब डेढ़ किलोग्राम, इनके अलावा राशि के रतन के डिब्बे एवं काउंटर पर रखे सभी सामान को लूट कर ले गये। अन्दर आए तीनों व्यक्ति बिहारी भाषा बोल रहे थे।
बिहार में मिली लोकेशन, 18 दिन तक टीम रही तैनात
घटना के बाद राजसमंद पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद 10 अलग-अलग टीम बनाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत राजस्थान के संभावित क्षेत्रों में टीमें भेजी गई। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से उदयपुर, चित्तौड़गढ़ भीलवाडा, अजमेर के रास्ते और रेलवे रूट को ट्रैक किया गया। एसपी ने बताया कि वारदात के दिन ही पुलिस को पता चल गया था कि ये गिरोह बिहार का है और अलग-अलग एरिया में एक्टिव है। इस पर 3 अलग-अलग टीम बनाकर बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के अपराध प्रभावित क्षेत्रों में भेजी। सभी तीन टीमों ने 18 दिन तक इन्हें ट्रैक किया। इसके बाद पटना की एसटीफ व वैशाली जिले की स्पेशल टीम की मदद से बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर हाजीपुर में दबिश देकर कृतिक कुमार उर्फ किट (20) पुत्र कन्हैया लाल पासवान को हिरासत में लिया था। यहां पूछताछ में उसने वारदात करना कबूल किया, जिसके बाद उसे बापर्दा गिरफ्तार किया गया। आरोपी से उसके अन्य साथी और लूटे गए जेवरात के बारे में पूछताछ की जा रही है।
टीम में ये रहे शामिल
पुलिस टीम में डिप्टी प्रकाश शर्मा, डी.पी. दाधीच पुलिस निरीक्षक एसएचओ थाना कांकरोली, सुनील शर्मा पुलिस निरीक्षक एसएचओ थाना श्रीनाथजी, सुरेश मीणा उप-निरीक्षक एसएचओ थाना फतहनगर, संजय गुर्जर उप-निरीक्षक एसएचओ थाना केलवा, केसाराम उप-निरीक्षक थाना केलवाडा, पवन सिंह सहायक उप निरक्षक साइबर टीम प्रभारी, हेड कॉन्स्टेबल शम्भुप्रतापसिंह, कॉन्स्टेबल इन्द्र कुमार चोयल, प्रकाश, हंसराज, शिव वर्शन सिंह, मदनलाल, रामकरण, हिम्मत सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह मौजूद रहे।
- rajasthan udaipur rajasthan rajasthan india criminal activities in rajasthan rajasthan crime news rajasthan police department rajasthan crime prevention crime investigation in rajasthan rajasthan crime report rajasthan crime trends rajasthan criminal justice system crime hotspots in rajasthan rajasthan crime victims victims rajasthan jewelry heist jewelry store robbery rs. 1 crore theft robbery suspect arrested bihar criminal gang rajasthan police investigation jewelry store loot vaishali district suspect robbery case update crime news in rajasthan stolen gold and silver police crackdown jewelry theft investigation rajasthan crime update gang involved in robbery jewelry shop looting arrest in jewelry heist criminal apprehended rajasthan law enforcement robbery jewelry heist

Editorial
Next Story
Related News
X
