Rajasthan BJP
गंगापुर (प्रातः काल संवाददाता)। भाजपा (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया (State President Dr. Satish Poonia) ने कहा कि राजस्थान (Rajasthan) के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है और अब भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) को पूर्ण एकजुटता से इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा । पूनिया बुधवार को सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प यात्रा (Parivartan Sankalp Yatra) के गाडरी खेड़ा गांव (Gadri Kheda Village) में प्रवेश होते ही हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा से अभूतपूर्व स्वागत किया। संभावित उम्मीदवारों ने जगह- जगह पर जेसीबी मशीन खड़ी कार्यकर्ताओं से ऐतिहासिक स्वागत करवाया। परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान पूर्व विधायक डॉ बालूराम चौधरी, रूपलाल जाट , रतनलाल जाट आमली, बलवीर सिंह चुंडावत, मानवेंद्र कुमावत,शंकरलाल जाट सांगवा, चावंड सिंह, बाबूलाल जैन, कमलेश जाम के हालात चौधरी, लादू लाल पितलिया,, रतन लाल अहीर,प्रकाश चंद्र टांक, सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में राजेश चौधरी, गोपाल परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान वैष्णव, अरविंद चौधरी, गोपाल लाल बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की दाधीच, दिनेश गाडरी के हजारों मोजुदगी तो रही ही लेकिन वाहनों समर्थकों ने थला, बोराणा, के लंबे काफिले के कारण हर तरफ रायपुर, कोशिथल, गंगापुर, नांदशा चौराया, आमली में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संकल्प यात्रा में सांसद सुभाष बहेडिया, प्रदेश मंत्री दामोदर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधानसभा प्रभारी जगदीश पालीवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति पूर्व सदस्य कैलाश महता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर्वत सिंह चुंडावत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
वाहनों के काफिले से हर तरफ जाम के हालात
सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मोजुदगी तो रही ही लेकिन वाहनों के लंबे काफिले के कारण हर तरफ जाम लग गया। पूरे इलाके में दिन भर लोग परेशान दिखाई दिए। यात्रा के रुट पर भाजपा के संभावित उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में पोस्टर , बैनर लगाकर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के कारण माहौल भगवामय हो गया।
रथ पर चढ़ने की होड़ मची
भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में आए रथ पर चढ़ने की संभावित उम्मीदवारों में होड़ लगी रही। रथ पर डा सतीश पूनिया, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा का पूर्व विधायक डॉ बालूराम चौधरी, रूपलाल जाट ने साफा बंधवाकर अभिनंदन किया तो बोराणा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति पूर्व सदस्य कैलाश महता, प्रकाश टांक ने तलवारे भेंट की।
Editorial

Editorial

Next Story