✕
बच्चों को फैशन नहीं संस्कृति और संस्कार दो
By EditorialPublished on
नालासोपारा (Nalasopara) में चल रहे पर्यूषण पर्व के द्वितीय दिन महासती प्रतिभाश्री मसा ने कहा कि बच्चों को फैशन नहीं संस्कृति व संस्कार (Sanskruti And Sanskar ) देकर उनका जीवन सफल बनाने के लिए कदम बढ़ाना चाहिए।

मुंबई । नालासोपारा (Nalasopara) में चल रहे पर्यूषण पर्व के द्वितीय दिन महासती प्रतिभाश्री मसा ने कहा कि बच्चों को फैशन नहीं संस्कृति व संस्कार (Sanskruti And Sanskar ) देकर उनका जीवन सफल बनाने के लिए कदम बढ़ाना चाहिए। महासती ने संकल्प दिलाया कि आज के बाद वह अपने बच्चों को फैशन के नाम पर फटे कपड़े नहीं पहनाएंगे। उन्होंने कहा कि जैन धर्म में सामायिक महत्वपूर्ण है। इसे हर श्रावक को नियमित रूप से करना चाहिए। महासती दीक्षितश्री मसा, प्रेक्षाश्री मसा, प्रेरणाश्री मसा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर संघ, नवयुवक मंडल, महिला मंडल, कन्या मंडल की उपस्थिति रही।
Next Story
Related News
X



