Pratahkal-Kailash Meghwal
कार्यालय संवाददाता जयपुर । राजस्थान (Rajasthan) में वसुंधरा गुट (Vasundhara Group) का झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश मेघवाल (Kailash Meghwa ) को पार्टी से निलंबित कर दिया है। बता दें मेघवाल ने एक सभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल (Arjun Meghwal) को भ्रष्ट बताते हुए सवाल उठाए थे। इसके बाद भाजपा (BJP) ने नोटिस थमा दिया। नोटिस का जवाब देने के बाद कैलाश मेघावल ने प्रेस वार्ता की। पार्टी के नोटिस के दिए जवाब को सार्वजनिक किया। मेघवाल ने कहा कि मुझे भाजपा ने निकाला है। मैं चुनाव लडूंगा और भाजपा उम्मीदवार को हजारों वोटों से हराऊंगा। उन्होंने कहा, मैंने प्र. म. नरेंद्र मोदी
(PM Narendra Modi)
को लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखी है। कैलाश मेघवाल ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर हमला भी बोला है। मेघवाल ने कहा- अर्जुन मेघवाल जैसा भ्रष्ट व्यक्ति देश का कानून मंत्री कैसे हो सकता है। कैलाश मेघवाल ने यह भी कहा कि राजस्थान में भाजपा गुटों में बंटी हुई है। वसुंधरा राजे के खेमे को पूरी तरह समाप्त करने की साजिश की जा रही है।
कैलाश मेघवाल ने फिर कहा- अर्जुन मेघवाल भ्रष्ट अफसर रहे
कैलाश मेघवाल ने कहा कि अर्जुन मेघवाल भ्रष्ट अफसर रहे हैं। उद्योग सेवा से लेकर कलेक्टर रहने तक अर्जुन मेघवाल ने कई भ्रष्टाचार किए। उन्होंने चुरू (Churu) में कलेक्टर रहते हुए शहीद सैनिक की वीरांगना के कोटे की जमीन हाउसिंग बोर्ड से गलत लोगों को आवंटित की थी। इसकी शिकायत हुई और एसबी ने मामला दर्ज किया। दो बार जांच हुई। दबाव में एफआर पेश की। सेशन कोर्ट जज ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि इस केस में दबाव बनाया जा रहा है। मेघवाल ने कहा- मैंने प्र.म. मोदी को भी अर्जुन मेघवाल को हटाने के लिए चिकी लिखी है । अर्जुन मेघवाल ने चुनाव आयोग को झूठा एफिडेविट दिया। मेघवाल ने कहा- अर्जुन मेघवाल ने चुनावी हलफनामे में अपने खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के केस की जानकारी नहीं दी। चुनावी एफिडेविट में गलत जानकारी देना कानूनी अपराध है। इनके खिलाफ केस चल सकता है। मंत्री पद के साथ सांसदी जा सकती है।
मैं इस पार्टी का हीरो था जिसे जीरो बना दिया
मेघवाल ने कहा- मैं कभी इस पार्टी में हीरो था, आज मैं हीरो से जीरो हूं। आज भाजपा चार यात्राएं निकाल रही है, कहीं एक भी जगह मुझे देख रहे हो। 2003 में और 2013 में जो यात्रा निकली, उसमें मुझे प्रमुखता दी गई थी। आज मुझे साइड लाइन कर दिया गया। मैं साइड लाइन नहीं रहूंगा।
सारी बातें प्र. म. मोदी को लिखकर दी है
कैलाश मेघवाल ने कहा, मैं ये सारी बातें प्रधानमंत्री को लिख कर दी हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि प्रधानमंत्री जी इस पर एक्शन लेंगे। अर्जुन मेघवाल जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को देश का कानून मंत्री नहीं बनाया जाना चाहिए। जब ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति को कानून मंत्री बनाया गया तो मैंने सबूत इक करना शुरू किया और इसको हटाने के लिए प्रधानमंत्री को चिलिखी है। एक भ्रष्ट व्यक्ति देश का कानून मंत्री कैसे हो सकता है। कैलाश मेघवाल ने कहा- अर्जुन मेघवाल ने महाराष्ट्र
(Maharashtra)
के एक नेता से टिकट दिलवाने के लिए डेढ़ करोड़ रूपए लिए और उसे टिकट भी नहीं मिला। उसके बाद वह व्यक्ति कई पार्टी नेताओं के पास गया और पैसा वापस दिलवाने का आग्रह किया। ऐसे कई भ्रष्ट कारनामे अर्जुन मेघवाल ने किए हैं।
वसुंधरा खेमे को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा
कैलाश मेघवाल ने कहा, राजस्थान में भाजपा कई गुटों में बंटी हुई है और एक गुट है जो वसुंधरा राजे को पूरी तरह अनदेखा कर रह है। भाजपा ऊपर से लेकर नीचे तक पूरी तरह गुटों में बंटी है। वसुंधरा राजे के समर्थकों को चुन-चुन कर बाहर किया जा रहा है। मैं वसुंधरा जी के खेमे में माना जाता हूं और वसुंधरा जी के खेमे को पूरी तरह समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। वसुंधरा राजे
(Vasundhara Raje)
क्या निर्णय लेती हैं, वह जानें, लेकिन मैंने अपना स्टैंड ले लिया है। सीपी जोशी (CP Joshi), राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore), सतीश पूनिया (Satish Poonia) गुटबाजी कर रहे हैं। मैंने प्र.म. लिखी चिी में विस्तार से सब कुछ लिखा है । मैंने लिखा है, कौन गुटबाजी कर रहा है कैसे कर रहा है, सब कुछ लिखा है। पार्टी को गड्ढे में डाला गया है।
सीपी जोशी और राठौड़ आयातित नेता
कैलाश मेघवाल ने कहा- भाजपा में आयातित नेता हावी हैं। सीपी जोशी हस्ढ़ से आए हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ जनता पार्टी से आए हैं। दोनों का ही भाजपा की विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है। ये सुविधा की रा करने आए हुए लोग हैं।
सीपी जोशीं पुराना कांग्रेसी
मेघवाल ने कहा, यह सीपी जोशी पुराना कांग्रेसी है । वल्लभनगर (Vallabhnagar) सीट पर वह अपना कैंडिडेट लाया और उसकी जमानत जब्त हुई। मेघवाल ने कह, राजस्थान भाजपा का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए सारे देश के नेताओं को यहां लाया जा रहा है। प्रधानमंत्री से लेकर जेपी नड्डा (JP Nadda) और बड़े-बड़े मंत्रियों को यहां पर उतरा जा रहा है। सारे पदाधिकारियों को राजस्थान में लगाया जा रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story