✕
जयपुर बैंक चुनाव में मजदूर संघ समर्थित प्रत्याशियों ने मांगे वोट
By EditorialPublished on
गंगापुर सिटी ( प्रा.सं.)। कोटा मंडल (Kota Division) में जयपुर बैंक (Jaipur Bank) डायरेक्टर (Director) पद के चुनाव (Elections) 18 सितंबर (18 September) को प्रस्तावित है चुना प्रचार एवं मेन टू मेन कांटेक्ट हेतु बेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ मंडल (Best
_202309141329307937.jpg)
x
_202309141329307937.jpg)
गंगापुर सिटी ( प्रा.सं.)। कोटा मंडल (Kota Division) में जयपुर बैंक (Jaipur Bank) डायरेक्टर (Director) पद के चुनाव (Elections) 18 सितंबर (18 September) को प्रस्तावित है चुना प्रचार एवं मेन टू मेन कांटेक्ट हेतु बेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ मंडल (Best Central Railway Mazdoor Sangh Mandal) अध्यक्ष एसके गुप्ता (Chairman SK Gupta) के नेतृत्व में मजदूर संघ समर्थित प्रत्याशी अनीता गोचर अविनाश वर्मा मट्टूलाल मीणा विपिन बिहारी शर्मा गंगापुर सिटी पहुंचे।
इनके पहुंचने पर बेस्ट सेंटर रेलवे मजदूर संघ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष एस के गुप्ता के नेतृत्व में सीनियर सेक्शन इंजीनियर साउथ कार्यालय आई ओ डब्लू ऑफिस पावर हाउस नॉर्थ ऑफिस टीआरडी ऑफिस बुकिंग कार्यालय लॉबी गंगापुर सिटी में चुनाव प्रचार किया एवं मजदूर संघ के समर्थन में मतदान करने की अपील की। मंडल अध्यक्ष एसके गुप्ता ने रेल कर्मचारियों को समझाते हुए कहा कि आपके आगामी 18 तारीख को जयपुर बैंक के चुनाव हेतु मतदान करना है जिसमें डायरेक्टर के चार पद है तीन पद पुरुष एवं एक महिला के लिए आरक्षित है।
सभी मतदाताओं को बेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के पूरे पैनल को मतदान करना है ।यदि बेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ का पैनल विजई होता है तो जयपुर बैंक में आमूल चूल परिवर्तन किया जाएगा कर्मचारी हित में विभिन्न निर्णय लिए जाएंगे प्रतिवर्ष मिलने वाले गिफ्ट का वितरण गंगापुर सिटी में किया जाएगा।
उपस्थित समस्त प्रत्याशियों ने हाथ जोड़कर मजदूर संघ के पैनल में मत देने की अपील की संघ प्रवक्ता वीएस गुर्जर ने बताया कि इस मौके पर मंडल कोषाध्यक्ष डीके शर्मा सहायक मंडल सचिव समय सिंह मीणा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य आरसी मीणा लोको शाखा अध्यक्ष आर डी मीना शाखा सचिव बलराम गुर्जर भंवर सिंह कठेरिया घनश्याम मीणा मदन मोहन शर्मा मुंशी राम मीणा अशोक मीणा राजकुमार मीणा दीवान सिंह गुर्जर विक्रम सिंह गुर्जर राजेंद्र पोसवाल सुमेर सिंह मीणा राम नरेश मीणा मुनेश माली शिव प्रकाश गुर्जर अमित गुर्जर असलम खान कुर्बान खान महेश सेन सहित सैकड़ो रेल कर्मचारी मौजूद थे।
- jaipur bank elections labor union support candidates best central railway labor union election campaign voter appeal panel director positions male and female employee benefits panel victory policy changes gangapur city union spokesperson panel members vote railway employees jodhpur rajasthan jodhpur rajasthan jodhpur city jodhpur rajasthan city

Editorial
Next Story
Related News
X
