✕
राजस्थान मिशन-2030 पर्यटन विभाग का हितधारकों के साथ राज्य स्तरीय संवाद और परामर्श कार्यक्रम
By EditorialPublished on 13 Sept 2023 5:30 AM IST
जयपुर (कासं)। राजस्थान पर्यटन (Rajasthan Tourism) विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ (Chairman Dharmendra Rathod) ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने एवं विकास की गति को 10 गुना बढ़ाने के लिए राजस्थान- मिशन 2030 (Rajasthan Mission 2030) अभियान के अंतर्गत 'विजन - 2030 दस्तावेज' (Vision-2030 Document) तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण राजस्थान- मिशन 2030 अभियान में आमजन की सहभागिता निरंतर बनाए रखने और इसे एक जन अभियान (Campaign) के रूप में परिवर्

x

जयपुर (कासं)। राजस्थान पर्यटन (Rajasthan Tourism) विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ (Chairman Dharmendra Rathod) ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने एवं विकास की गति को 10 गुना बढ़ाने के लिए राजस्थान- मिशन 2030 (Rajasthan Mission 2030) अभियान के अंतर्गत 'विजन - 2030 दस्तावेज' (Vision-2030 Document) तैयार किया जा रहा है।
राज्य सरकार (State Government) इस महत्वपूर्ण राजस्थान- मिशन 2030 अभियान में आमजन की सहभागिता निरंतर बनाए रखने और इसे एक जन अभियान (Campaign) के रूप में परिवर्तित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। श्री राठौड़ ने विभागीय उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा हाल ही में 1500 करोड़ के पर्यटन विकास कोष का गठन, नवीन पर्यटन नीति, पर्यटन एवं हॉस्पिटलिटी सेक्टर (hospitality sector) को उद्योग का दर्जा, राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति गांवों की संस्कृति को संरक्षण देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन सेक्टर में रोजगार के अवसर पैदा करने हेतु राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना, धार्मिक पर्यटन सर्किट, पर्यटकों की सुरक्षा, मेलों और उत्सवों को नया रूप सहित पर्यटन क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये गए है।
पर्यटन विभाग (Tourism Department) की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को पर्यटन भवन के सभागार में राजस्थान मिशन- 2030 को लेकर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने में विजन डॉक्यूमेंट 2030 की अहम भूमिका होगी। इस दौरान राज्य में पर्यटन सेक्टर के विकास एवं उन्नयन के लिए विभाग की उपलब्धियों, विभाग द्वारा किए गए प्रयासों और नवाचारों के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया गया।
श्रीमति राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास, प्रदेशवासियों की खुशहाली और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। राजस्थान को वर्ष 2030 तक हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य के साथ राज्य सरकार द्वारा राज्य में राजस्थान मिशन 2030 अभियान संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नवीन योजनाओं एवं पर्यटन की एग्रेसिव मार्केटिंग (aggressive marketing) से ही राज्य में नवीन निवेश एवं रोजगार (employment) के अवसर उपलब्ध हुए है। राज्य सरकार के प्रयासों से राजस्थान पर्यटन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विगत वर्ष की तुलना में 2022 में कुल 10.87 करोड पर्यटक प्रदेश भ्रमण को आए है । इसी की बदौलत राजस्थान को देशभर में 7वीं रैंक प्राप्त हुई है।
श्रीमती राठौड़ ने कहा कि विभाग द्वारा पर्यटन सेक्टर हेतु नीतियों एवं योजनाओं को समावेशी बनाए जाने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ संवाद स्थापित कर नीति निर्माण किया गया है। जिसके आशानुरूप परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी राज्य इसी प्रगति पथ पर अग्रसर होकर 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बने तथा पर्यटन सेक्टर के विकास का रोल मॉडल बने। इसी उद्देश्य के साथ सभी के बहुमूल्य सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं ।
- rajasthan tourism Chairman dharmendra rathod vision-2030 document state government hospitality sector campaign aggressive marketing employment rajasthan rajasthan news rajasthan jodhpur rajasthan india jodhpur jodhpur rajasthan vision 2030 campaign rajasthan mission 2030 tourism development in rajasthan dharmendra rathore rajasthan tourism initiatives rajasthan tourism growth tourist attractions in rajasthan rajasthan's tourism vision rajasthan tourism policies tourism industry in india rajasthan's tourism future sustainable tourism in rajasthan tourism job opportunities rajasthan as a leading state rajasthan travel destinations travel and hospitality sector in rajasthan rajasthan tourism achievements collaborative tourism efforts rajasthan's role model in tourism

Editorial
Next Story
Related News
X
