rajasthan, minister vikas singh, dmft, bhaajpa,  women's safety, state government, nathdwara, crime against women, law and order, bjp, journey for change, central minister, political rally, rape cases, women's security, law enforcement, government, news conference, political leaders, divine blessings, bjp leaders, traditional welcome, prayer ceremony, senior leaders, public address, mla, party officials, udaipur, rajasthan, udaipur city, rajasthan udaipur, Sankalp Parivartan Yatra,

नाथद्वारा (प्रातः काल संवाददाता) । वर्तमान में देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान (Rajasthan) के हालातों पर बात करते हुए अब शर्म सी आने लगी है, प्रतिदिन बलात्कार (Rape) की घटनाएं, महिलाओं को भट्टी में डालना यह इनकी कानून व्यवस्था है, यह सरकार महिला सुरक्षा सहित समस्त मुद्दों पर फैल हो चुकी है, अब यह सरकार जाएगी। यह विचार केंद्रीय सड़क परिवहन व उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह ने भाजपा (BJP) की संकल्प परिवर्तन यात्रा (Sankalp Parivartan Yatra) के नाथद्वारा पहुचने पर मंगलवार सुबह पत्रकार वार्ता में व्यक्त किये। इससे पूर्व मंत्री सिंह व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के श्रीजी नगरी पहुचने पर सांसद दिया कुमारी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहट, पूर्व विधायक प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, भाजपा नेता मदन सिंह चौहान, प्रभारी संगीता कुंवर चौहान, भाजपा नगराध्यक्ष प्रदीप काबरा, वीरेंद्र पुरोहित, सीपी धींग सहित अन्य ने नाथद्वारा परम्परा से स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने श्रीजी प्रभु कीवाल झाँकी के दर्शन कर राज्य में भाजपा की सरकार बनने की कामना की। दर्शन के बाद उनका परंपरानुसार समाधान किया। दर्शन के बाद नेताओ ने भाजपा नेता राठौड़, सुशील कटारा, महेश चौधरी, प्रकाश समोता धींग के आग्रह पर चौपाटी पर कुल्हड़ चाय की चुस्कियां, प्रवीण जोशी, अरुण मराठा, प्रदीप खत्री, कपिल ली। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व उपाध्याय, पार्षद पूरण प्रकाश श्रीमाली सहित अन्य विधायक बंशीलाल खटीक, पार्टी प्रभारी वीरेंद्र सिंह भाजपाई मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story