Pratahkal-Paryushana Festival worship in Palghar
मुंबई । पालघर (Palghar) तेरापंथ भवन (Terapanth Bhavan) में पर्यूषण आराधना (Paryushana Festival) आरम्भ हुई। दिनेश राठौड़ ने बताया कि पालघर में उपासक राजेंद्र सेठिया व कन्हैयालाल बोथरा आये हैं। पर्यूषण पर्व का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया। उपासक सेठिया ने कहा पर्यूषण जैन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। इस पर्व की तीन पी से शुरुआत करे - प्रतिक्रमण, प्रायश्चित और पराक्रम। पर्यूषण रुकने, झुकने व मुड़ने का पर्व है। कन्हैयालाल बोथरा ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने का एक महत्वपूर्ण उपाय है खाद्य संयम। खाद्य संयम से मन की पवित्रता बढ़ती है व कर्म निर्जरा होती है।
Next Story