Pratahkal-Gold Smuggling worth more than Rs 2 crore, accused arrested

मुंबई । कार से कर्नाटक (Karnataka) से मुंबई (Mumbai) में करीब 2.07 करोड़ की 3.5 किग्रा का गोल्ड स्मगल (Gold Smuggling) करनेवाले 33 साल के शख्स को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने गिरफ्तार किया है। डीआरआई को इस बाबत खास तौर पर खुफिया खबर मिली थी। डीआरआई अधिकारियों ने स्मगलिंग में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। यह कार कर्नाटक में रजिस्टर्ड है। कार से विदेश से लाया गया गोल्ड कर्नाटक से मुंबई लाया जा रहा था।
प्राथमिक जांच में जांचकर्ताओं ने संदिग्ध आरोपी की शिनाख्त संतोष सेठ के तौर पर की है। जांचकर्ताओं का मानना है कि संतोष अपने मालिक निखिल रायकर के निर्देश पर इस गोल्ड की स्मगलिंग को अंजाम दे रहा था। सेठ को कस्टम एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। संतोष सेठ ने स्वीकार किया है कि वह इस गोल्ड स्मगलिंग में शामिल है और इससे पहले भी वह कई बार मुंबई से कर्नाटक गोल्ड की स्मगलिंग कर चुका है।
Editorial

Editorial

Next Story