✕
कांग्रेस शासन को उखाड़ फेंकने एवं भाजपा की सरकार बनाने का किया आह्वान
By EditorialPublished on
राजसमंद (प्रातःकाल संवाददाता)। राजस्थान भाजपा (Rajasthan BJP) की ओर से कांग्रेस (Congress) शासन की नाकामियों को उजागर (Expose) करने और कुशासन (Bad governance) के खिलाफ प्रदेश भर में निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा (Parivartan Sankalp Yatra) जिला मु

x

राजसमंद (प्रातःकाल संवाददाता)। राजस्थान भाजपा (Rajasthan BJP) की ओर से कांग्रेस (Congress) शासन की नाकामियों को उजागर (Expose) करने और कुशासन (Bad governance) के खिलाफ प्रदेश भर में निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा (Parivartan Sankalp Yatra) जिला मुख्यालय पर पहुंची। मीडिया सहसंयोजक नर्वदाशंकर पालीवाल (Media Co-ordinator Narvadashankar Paliwal) ने बताया कि नाथद्वारा से प्रारंभ हुई यात्रा का गुंजोल में हरदयाल सिंह के नेतृत्व में पीपरा भट्टा पर महेंद्र कोठारी, पीपरा बस स्टैंड पर गणेश पालीवाल ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया जिला मुख्यालय पर आमसभा का आयोजन हुआ। जिसमें नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को दिया हुआ आपका वोट आज देश के मान सम्मान को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर स्थापित कर रहा है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजस्थान में परिवर्तन की लहर चल रही है जनता मानस बना चुकी है सांसद दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है महिलाएं असुरक्षित हैं युवा बेरोजगारी का दंश भुगत रहा है और प्रदेश की सरकार पहले कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त रही अब दिल्ली वाले एक परिवार को खुश करने में व्यस्त हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ ने कार्यकर्ताओं को जिले की चारों सीटों पर भाजपा के विजय का संकल्प दिलाया। विधायक दिप्ति माहेश्वरी ने भाजपा को विजय दिलाने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आह्वान किया। राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के अंतिम बिंदु मंडावाड़ा में परिवर्तन संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत दिनेश बाला के नेतृत्व में किया गया। जिसमें महाराणा प्रताप भारत माता शिवाजी मीराबाई बनकर आए युवाओं ने जेपीसी से पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़, जिला प्रभारी वीरेंद्रसिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी वीरेंद्रसिंह खींची, कर्णवीर सिंह राठौड़, संगीता चौहान, मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, सुभाष पालीवाल, उदयलाल अहीर, गणेश पालीवाल, संपतनाथ सिंह, जिला महामंत्री गोपालकृष्ण पालीवाल, गिरिराज काबरा, अजय सोनी, अशोक रांका, मदनसिंह चौहान, महेंद्र कोठारी, भीमसिंह चौहान, नंदलाल सिंघवी, माधव चौधरी, जवाहरलाल जाट, नर्बदाशंकर पालीवाल, प्रमोद गौड़, मनोज पारीक, महेंद्रसिंह चौहान, प्रदीप खत्री, रामलाल जाट, भूपेंद्र चोरड़िया, प्रहलाद जोशी, सविता सनाढ्य, धीरज पुरिहित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
परिवर्तन यात्रा का विधायक राठौड़ के नेतृत्व मैं हजारों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
आमेट । भाजपा (BJP) की परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) के क्षेत्र के धानिन चौबारे पर पहुंचने पर स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ की अगुवाई में आमेट- कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) का स्वागत बड़े जोश खरोश के साथ जेसीबी के लोडर से पुष्प वर्षा कर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत स्थल पर परिवर्तन यात्रा के आगमन के पूर्व आमेट कुंभलगढ़ विधानसभा से सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सक्रिय कार्यकर्ता महिला पुरुष उपस्थित थे। धानिन चौराहे से स्वागत के पश्चात रैली के रूप में परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) गोमती चौराहा जनावद होती हुई चारभुजा सभास्थल पर पहुंची। मार्ग में जगह जगह ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चारभुजा सभा स्थल पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) के सदस्यों का एवं केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का माल्यार्पण एवं मेवाड़ी पगड़ी द्वारा स्वागत किया गया। स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने जोशीले अंदाज में सभा की शुरुआत की। तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) के माध्यम से हम आपसे आह्वान करते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की भ्रस्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है । विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ को पुनः हजारों मतों से जीताकर प्रदेश में इस बार पनः भाजपा की सरकार (BJP Government) लाकर राजस्थान (Rajasthan) में संबोधित किया। अंत में जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभा के दौरान चुन्नीलाल गरासिया, सुशील कटारा, प्रमोद सामर, वीरेंद्र सिंह चौहान, दामोदर अग्रवाल, अशोक राकां, मनोज पारीक प्रेम सुख शर्मा, कमला दसाणा, जवाहरलाल जाट सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा का संचालन भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने किया।
देवगढ़। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा (BJP'SParivartan Sankalp Yatra) का दिवेर एवं देवगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ देवगढ़ में मारु दरवाजा स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर यात्रा के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने दो जैसीबीयो के बकेट एवं सड़को पर खड़े होकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, नगर अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष शोभालाल रेगर, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा की आमसभा में खाली कुर्सियां रहीं चर्चा का विषय
नाथद्वारा (प्रातः काल संवाददाता)। भाजपा (BJP) की परिवर्तन संकल्प यात्रा (Parivartan Sankalp Yatra) को लेकर भाजपा (BJP) की ओर से आयोजित जनसभा में मुट्ठी भर लोगों की उपस्थिति के चलते आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली रहने तथा तय समय में यात्रा के नाथद्वारा नहीं पहुंचने को लेकर राजनीतिक चर्चा का बाजार गरमा गया परिवर्तन संकल्प यात्रा के नाथद्वारा में शाम 7 बजे प्रवेश होने के बाद नगर के फौज क्षेत्र में जनसभा करने का कार्यक्रम पार्टी की ओर से प्रचारित किया गया था। इसी के चलते भाजपा द्वारा जोर शोर से सभा की तैयारिया की गई तथा बड़ी संख्या में कुर्सियां सजाई गई लेकिन पर्याप्त संख्या में भाजपाइयों के नहीं पहुंचने से अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी रही। तय समय के पश्चात भी संकल्प यात्रा के सभा स्थल पर नहीं पहुंचने पर मुट्ठी भर श्रोताओं की मौजूदगी में राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम तिवारी ने अपना उद्बोधन प्रदान कर गहलोत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। तिवारी ने अपने 8-10 मिनट के भाषण के प्रारंभ में कहा कि रात कि 10 बजने वाले हैं इसलिए तय समय के बाद में नहीं बोलूंगा। सभा समाप्ति के देर रात संकल्प यात्रा (Sankalp Yatra) का नगर में प्रवेश हुआ। इस संबंध में पार्टी से जुड़े निष्ठावान भाजपाइयों (BJP'S) ने अपने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि चुनाव की रणभेरी बजने वाली है और नाथद्वारा में भाजपा की स्थिति पतली दाल की तरह हो रही है तो चुनावी अखाड़े में कांग्रेस प्रत्याशी से भाजपा प्रत्याशी कैसे मुकाबला कर पाएंगे अगर यही हाल रहता है तो चुनाव का परिणाम अभी से नजर आ रहा है। भाजपाइयों (BJP'S) ने बताया कि पार्टी में जितने टिकट के दावेदार नजर आ रहे हैं उतने तो समर्पित संगठन पदाधिकारी नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह से हालात बने हुए हैं उसे देखते हुए पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ती है तो निश्चित तौर पर सफलता अर्जित की जा सकती है। वही भाजपाइयों (BJP'S) ने बताया कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन से पूर्व नाथद्वारा के संगठन में परिवर्तन की आवश्यकता है। बहरहाल पराई हंसी गुड से भी मीठी की तर्ज पर भाजपा की स्थिति को लेकर कांग्रेसी खेमे में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
- congress government bjp government Parivartan Yatra political rally rajasthan politics leadership change political campaign nathdwara constituency state elections political challenges voter support bhajpaa modi pm modi government congress rahul gandi congress government udaipur rajasthan udaipur rajasthan udaipur city Congress Governance

Editorial
Next Story
Related News
X
