✕
भारत एशिया कप के फाइनल में
By EditorialPublished on
कोलंबो (एजेंसी)। एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के सुपर चार ग्रुप में अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया (India) ने श्रीलंका (Sri Lanka) को 41 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बनाए। राहुल ने 39 और किशन ने 33 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच और चरिथ असालं

x

कोलंबो (एजेंसी)। एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के सुपर चार ग्रुप में अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया (India) ने श्रीलंका (Sri Lanka) को 41 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बनाए। राहुल ने 39 और किशन ने 33 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच और चरिथ असालंका ने चार विकेट लिए। श्रीलंकाई पारी में दुनिथ वेलालगे ने सर्वाधिक 42* रन बनाए। धनंजय डे सिल्वा ने 41 रन का योगदान दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।
फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच होने वाले मैच के विजेता से होने की संभावना है। हालांकि, बारिश की वजह से मैच रद्द होने पर समीकरण बदल सकते हैं, लेकिन बांग्लादेश की टीम फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है और भारतीय टीम की जगह फाइनल में पक्की हो चुकी है।
भारत की पारी में क्या हुआ?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिच को देखते हुए टीम इंडिया ने शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया। रोहित और गिल की जोड़ी ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की। दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 65 रन जोड़ दिए। पहले विकेट के लिए रोहित-गिल के बीच 11.1 ओवर में 80 रन की साझेदारी हुई। दुनिथ वेलालगे ने गिल को क्लीन बोल्ड कर यह साझेदारी तोड़ी। अगले ओवर में उन्होंने विराट कोहली को भी तीन रन के स्कोर पर आउट कर दिया और अपने तीसरे ओवर में वेलालगे ने रोहित को भी बोल्ड कर विया और टीम इंडिया मुश्किल में आ गई। आउट होने से पहले रोहित ने 48 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। एशिया कप में उन्होंने लगातार तीसरी पारी में अर्धशतक लगाया और वनडे में अपने 10,000 रन भी पूरे किए। वनडे में यह उनका 51वां अर्धशतक था।
दुनिथ वेलालगे ने पांच विकेट झटके
91 रन पर भारत के तीन विकेट गिरने के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) और लोकेश राहुल (KL Rahul) ने पारी को संभाला। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई और टीम इंडिया का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया। वेलालगे ने लोकेश राहुल को 39 रन के स्कोर पर आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। कुछ समय बाद ईशान किशन भी 61 गेंद में 33 रन की जुझारू पारी खेलने के बाद चरिथ असलांका का शिकार बने। अगला ओवर वेलालगे के स्पेल का आखिरी ओवर था और उन्होंने आखिरी गेंद में हार्दिक पांड्या को पांच रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। वेलालगे ने पहली बार वनडे में पांच विकेट लेने का कारनामा किया।
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भी 19 गेंद में चार रन बनाकर असालंका का शिकार बने। इसके बाद असालंका ने बुमराह को पांच रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। अगली गेंद पर कुलदीप भी खाता खोले बिना आउट हो गए। 186 रन पर भारत के नौ विकेट गिर गए थे। ऐसे में सिराज और अक्षर ने आखिरी विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 213 रन तक पहुंचाया। हालांकि, टीम इंडिया इस टूर्नामेंट (tournament) में दूसरी बार पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई और 49.1 ओवर में 213 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए वेलालगे के पांच विकेट के अलावा चस्थि असालंका ने चार विकेट लिए। महीष तीक्ष्णा को एक विकेट मिला। इस पारी में सभी विकेट रिपन गेंदबाजों ने ही लिए।
बुमराह ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई
214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने दूसरे ही ओवर में पाथुम निसांका को आउट कर दिया। वह सिर्फ छह रन बना सके। इसके बाद उन्होंने कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) को भी 15 के निजी स्कोर पर चलता किया। वहीं, सिराज (Siraj) ने करुणार का विकेट लिया। 25 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद श्रीलंकाई टीम संघर्ष कर रही थी। ऐसे में सदीरा समरविक्रमा और चस्थि असालंका ने साझेदारी कर भारत की परेशानी बढ़ाई, लेकिन कुलदीप ने समरविक्रमा को आउट कर साझेदारी तोड़ी। असालंका भी कुलदीप का शिकार बने। दसून शनाका को जडेजा ने नौ रन के निजी स्कोर पर आउट किया।
99 रन पर श्रीलंका के छह विकेट गिर गए थे। इसके बाद धनंजय डे सिल्वा (Dhananjay De Silva) ने दुनिथ वेलालगे (Dunith Velalge) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी (Partnership) कर भारतीय टीम की धड़कने बढ़ा दी। हालाकि, जडेजा ने धनंजय को आउट कर भारत की जीत तय कर दी। धनंजय 41 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीक्ष्णा को हार्दिक ने आउट किया और कुलदीप ने अपने आखिरी ओवर में रजिता और पाथिराना को आउट कर श्रीलंका की पारी 172 रन पर समेट दी। वेलालगे 42 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट कुलदीप यादव ने लिए। बुमराह और जडेजा को दो विकेट मिले।
- Asia cup 2023 Team India india ind vs sri srilanka cricket match asia cup final rohit sharma ishan kishan ravindra jadeja KL rahul Dunith Wellalage cricket score wicket-takers match summary cricket highlights ind vs sri match highlights Pakistan Dhananjay de silva cricket tournament sports news about cricket India vs Sri Lanka who win yesterday match cricket run chase indian cricket captain india batting india bowling tournament yesterday cricket match asia cup schedule asia cup results asia cup news asia cup highlights india's next match india's next match in asia cup India win by 41 runs

Editorial
Next Story
Related News
X
