Pushpa 2
मुंबई ( कार्यालय संवाददाता)। 'पुष्पा 2 : द रूल' (Pushpa 2: The Rule) का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। मूवी (Movie) की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने इंट्रेस्टिंग पोस्टर के साथ पुष्पा 2 का माहौल बना दिया है। फिल्म साल 2024 में 15 अगस्त को रिलीज होगी और इसके साथ एक और मच अवेटेड फिल्म रिलीज हो रही है। इन दोनों के अलावा कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' (Indian 2) की भी रिलीज डेट 2024 का स्वतंत्रता दिवस बताई जा रही है। हालांकि यह अभी कन्फर्म नहीं है ।
पोस्टर ने खींचा ध्यान
साल 2023 में दर्शक बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर खूब पैसा लुटा रहे हैं। अब 2024 तक उन्हें कई बार सिनेमाहॉल्स (cinema halls) में सीटियां बजाने का मौका मिलेगा। कई जबरदस्त फिल्में और कुछ के सीक्वल्स की रिलीज डेट्स सामने आ रही हैं। अब अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। इसके साथ एक बॉलीवुड क्लैश भी है। अल्लू अर्जुन ने ज्यादा कुछ न लिखते हुए ट्वीट किया है, 15 अगस्त 2024 हैशटैग है पुष्पा2 द रूल। साथ में पोस्टर है जिसमें अल्लू अर्जुन का सोने के ब्रेसलेट्स और अंगूठियों से सजा हाथा है। सबसे छोटी उंगली पर रेड नेलपेंट दिख रहा है और उंगलियों पर खून के छींटे भी हैं।
बॉक्स ऑफिस पर फिर दिखेगी टक्कर
बात करें क्लैश की तो अजय देवगन (Ajay Devgn) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) भी 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। इस अगर दोनों में से किसी ने डेट आगे-पीछे नहीं की तो हिंदी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा वाला क्लैश देखने को मिलेगा। कुछ दर्शकों ने कमेंट्स | किए हैं कि अजय देवगन अपनी फिल्म की डेट नहीं बदलते तो कुछ लिख रहे हैं कि इसमें अजय देवगन का ही नुकसान होगा।
Editorial

Editorial

Next Story