GURJAR
जयपुर (का.सं.) । नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर (Dr. Soumya Gurjar) एवं आयुक्त बाबूलाल गोयल (Babulal Goyal) ने आगामी 19 सितम्बर एवं 20 सितम्बर को आयोजित होने वाले गणेष चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर्व एवं शोभा यात्रा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अन्तर्गत की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में मोती डूंगरी मन्दिर (Moti Dungri Temple) से धर्मसिंह सर्किल तक सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबन्ध में पैदल दौरा किया एवं संबन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देष दिये।
नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने निरीक्षण के दौरान संबन्धित अधिकारियों को मोती डूंगरी गणेष मन्दिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र एवं शोभा यात्रा
(Shobha Yatra)
रूट सांगानेरी गेट तक समूचित सफाई व्यवस्था एवं रंगोली करने के निर्देष दिये। इसके साथ ही उन्होनें संबन्धित अधिकारियों को निर्देष दिये कि जहां सीवर लाईन खुले हुए हो उनको कवर से ढकने तथा खुले हुए नालों को ठीक करने के निर्देष दिये।
उपायुक्त पशुप्रबंधन को मोती डूंगरी गणेष मन्दिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में विचरण करने वाले बेसहारा आश्रयहीन पशुओं को पकडने के निर्देष दिये । इसके साथ ही उपायुक्त राजस्व प्रथम एवं अधिषाषी अभियन्ता विद्युत को शोभा यात्रा मार्ग पर एरियल केबल को हटवाने या 20 फीट ऊंचा करवाने के निर्देष दिये। इसके साथ ही उपायुक्त उद्यान को शोभा यात्रा मार्ग के आस- पास के पेड़ों की कटाई-छटाई के भी निर्देष दिये।
इसके साथ ही शोभा यात्रा मार्ग पर जहां-जहां पेचवर्क मरम्मत करवाया जाना आवश्यक है वहां पेचवर्क मरम्मत करवाई जाये। आयुक्त बाबूलाल गोयल ने उपायुक्त सतर्कता को गणेष मन्दिर (Ganesh Mandir) क्षेत्र में हो रहे अस्थायी अतिक्रमण को हटवाने के निर्देष दिये। गोयल ने उपायुक्त मालवीय नगर जोन (Malviya Nagar Zone) को निर्देष दिये कि 17 सितम्बर से 21 सितम्बर तक मन्दिर परिसर (धर्मसिंह सर्किल) तक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाये जिसमें बिजली, पानी, सफाई व्यवस्थाओं से संबन्धित अधिकारियों को आवश्यक संसाधनों के साथ नियुक्त किया जाये जिससे आमजन को कोई परेषानी ना हो।
इसके साथ ही यह कंट्रोल रूम 17 18 सितम्बर को प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं दिनांक 19 सितम्बर से 21 सितम्बर तक राउण्ड दा क्लॉक तक कार्य करेगा। इस अवसर पर उपायुक्त मालवीय नगर जोन संतलाल मक्कड़, उपायुक्त स्वास्थ्य, उपायुक्त पशुप्रबंधन, उपायुक्त राजस्व प्रथम, उपायुक्त उद्यान, उपायुक्त सतर्कता, उपायुक्त फायर, अधिषाषी अभियन्ता सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story