indian, men, cricket, team, coach, lakshman, asian, games, women, lead, karnataka, mumbai, office, correspondent, batsman, vvslaxman, rishikesh, support, men, women, quarterfinal, match, final, semifinal, national, cricket, academy, rahul, dravid, ireland, sairaj, bowling, coach, munish, bali, fielding, coach, rajeev, datta, shubhdeep, ghosh, kanitkar, t20, world, cup, rituraj, gayakwad, international, games, harmanpreet, kaur, appointment,
मुबंई ( कार्यालय संवाददाता)। भारत (India) के पूर्व बल्लेबाज (Batsman) वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) एशियाई खेलों (Asian Games) में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम (Indian men's cricket team) के प्रमुख कोच नियुक्त (Appointed Head Coach) किये गये है। जबकि ऋषिकेश कानितकर को महिला क्रिकेट टीम के कोच की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। एशियाई खेलों के लिये भारतीय क्रिकेट टीमों (Indian cricket teams) के सपोर्ट स्टाफ की घोषणा सोमवार को की गई। भारत की पुरुष (India's men's) और महिला (women's teams) दोनों टीमें सीधे क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचेंगी। भारतीय पुरूष टीम का पहला मुकाबला 3 अक्तूबर को होगा, वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने पर 5 अक्तूबर को भारत का मैच होगा । पुरूष टीम का फाइनल सात अक्तूबर को होगा। महिला टीम 21 सितंबर को क्वार्टर फाइनल और 23 सितंबर को सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। महिला फाइनल 25 सितंबर को होगा। नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख लक्ष्मण भारतीय टीम के प्रमुख कोच राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में कई बार प्रमुख कोच बन चुके हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय टीम के साथ आयरलैंड का दौरा किया था। उनके साथ साईराज बहुले गेंदबाजी कोच और मुनीष बाली फील्डिंग कोच होंगे। महिला टीम के लिए राजीब दत्ता गेंदबाजी कोच और शुभदीप घोष फील्डिंग कोच होंगे। कानितकर इससे पहले भी महिला टीम के प्रमुख कोच रह चुके हैं। वह इस साल हुए टी20 विश्व कप के दौरान टीम के कोच थे। महिला टीम दिसंबर 2022 से ही एक स्थायी कोच के अभाव में है और अभी भी नियुक्ति होना बाकी है। ऋतुराज गायकवाड़ पुरूष टीम की अगुवाई करेंगे, वहीं दो अंतर्राष्ट्रीय मैचों के प्रतिबंध के कारण हरमनप्रीत कौर भारत के फाइनल में ही पहुंचने पर खेल पाएंगी।
Next Story