✕
29 अक्टूबर से विप्र सेना करेगी महापड़ाव
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | विप्र सेना ने उदयपुर से 29 अक्टूबर को होने वाले महा पड़ाव का सोमवार को आगाज किया। विप्र सेना (Vipra Sena) के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ-साथ संतों कि उपस्थित में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी ने प्रेसवार्ता करके महापड़ाव के पोस्टर का विमोचन किया। विप्र सेना प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईडब्ल्यूएस के आरक्षण को 10 से 14% करने और सनातन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर विप्र सेना के बैनर तले महापड़ाव के दौरान ल

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | विप्र सेना ने उदयपुर (Udaipur) से 29 अक्टूबर को होने वाले महा पड़ाव का सोमवार को आगाज किया। विप्र सेना (Vipra Sena) के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ-साथ संतों कि उपस्थित में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी ने प्रेसवार्ता करके महापड़ाव के पोस्टर का विमोचन किया।
विप्र सेना प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा (State President Dinesh Sharma) ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईडब्ल्यूएस (EWS) के आरक्षण (reservation) को 10 से 14% करने और सनातन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर विप्र सेना के बैनर तले महापड़ाव के दौरान लाखों लोग इकट्ठा होंगे। अगर सरकार हमारी मांग नही मानती तो यह संख्या बल दुगुना होकर सड़कों पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जिस तरह राजनीतिक पार्टियों (Political parties) सनातन धर्म (Sanatana Dharma) पर प्रहार कर रही है और सनातन धर्म को चुनावी मुद्दा बनाकर मैदान में उतर रही है, उसको लेकर विप्र सेना के सभी पदाधिकारीओं में आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि सनातन को ना कोई खत्म कर सका है और ना कोई खत्म कर सकेगा यह सदा के लिए अमर है। इस दौरान महंत रासबिहारी शरण शास्त्री ने भी संतों से आवाहन करते हुए कहा कि सनातन बोर्ड के गठन की आवश्यकता को देखते हुए सभी संत इस महापुराण में शामिल होंगे और लाखों की संख्या में लोग अपनी आवाज को बुलंद करते हुए सरकार तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि जिस तरह सनातन को एक मुद्दा बना लिया गया है और उसे पर राजनीति की जा रही है यह संत समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। सनातन बोर्ड (Sanatan Board) का राष्ट्रीय स्तर पर गठन करने व राजनीतिक रूप से सभी राजनैतिक पार्टियों से राजस्थान (Rajasthan) में 41 ब्राह्मण बहुल सीटों पर टिकट देने की मांग रखेगी।
इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री गोविंद दीक्षित प्रदेश मंत्री निर्मल पंडित, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष सतीश शर्मा, जिला प्रभारी भरत शर्मा, संभाग अध्यक्ष मदन मेनारिया, संभाग उपाध्यक्ष राजेश भट्ट, शहर जिला अध्यक्ष मोहन मेनारिया, महिला मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष सुरभि मेनारिया धींग, देहात जिला अध्यक्ष तारा पालीवाल, संजय बोड़ा, सुरेश मेनारिया, सुरेश सखावत हितेश शर्मा, अम्बा लाल नागदा, परमानंद, दीक्षा भार्गव, नीता नंदवाना, निवेदिता जोशी, नंदिनी बक्शी, सीता जोशी, ललिता आचु, चन्दा जोशी, उषा जोशी आदि उपस्थित रहे । यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष व महापड़ाव कार्यक्रम के प्रभारी घनश्याम मेनारिया ने दी।
- udaipur vipra sena udaipur procession udaipur mahapadav event Increased reservation demands sanatana dharma political parties sanatan board creation brahmin community rajasthan rajasthan brahmin community dinesh sharma vipra sena Sunil tiwari national presidentBrahmin community politics politics ews reservation rajasthan assembly elections political demands in rajasthan

Editorial
Next Story
Related News
X
