motorcycle theft
प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर। शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक दुपहिया वाहन ने चोरी करने वाली गैंग (Motorcycle Theft Gang) का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को डिटेन किया है।
आरोपियों से पुलिस ने चोरी की 20 बाइक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने जिले में हो रही बाईक चोरियों पर कठोर कार्यवाही के लिए निर्देश दिए इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अनंत कुमार के निर्देशन में प्रतापनगर थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल सुनील बिश्नोई, भारत सिंह, कांस्टेबल नागेन्द्र सिंह, धनराज, रामस्वरूप, साईबर सेल के कुलदीप सिंह की टीम ने आरोपियों की तलाश की। तलाश के दौरान ही एक युवक पर शंका हुई, जिसे पुलिस ने डिटेन कर पूछताछ की तो उसने बाईक चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी अनिल डांगी पुत्र दल्ला डांगी निवासी ओडी नांदवेल डबोक ने बताया कि वह अपने मित्र जीतू जाट व खीम जागी व एक बाल अपचारी मित्र के साथ मिलकर बाईक चोरी करता है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर बाल अपचारी को भी डिटेन किया। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य दो साथियों जीतू जाट तथा खीमा जोगी कालबेलिया के साथ मिलकर राजसमंद, भीलवाडा, चित्तौडगढ तथा उदयपुर शहर के अलग-अलग स्थानों से कुल 20 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
मुंबई गए साथी के आने पर बेचने वाले थे
पुलिस के अनुसार बाईक चोरी करने के बाद आरोपियों ने प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सुनसान क्षेत्र में बाईक छिपा दी थी। आरोपी अधिक बाईक इक्कठ्ठी होने पर अलग-अलग ग्राहकों को बेचने का प्लान था । इनके एक साथी जीतू जाट के मुम्बई जाने से उसके वापस आने पर सभी मिलकर चोरी की गई बाईक बेचने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।
दो-दो की टीम बनाकर करते थे चोरी
थानाधिकारी राजावत ने बताया कि आरोपी दो-दो की टीम बनाकर घूमते थे। ये शहर में कई स्थानों पर घूमते थे और मौका देखकर बाईक चोरी कर फरार हो जाते। आरोपी इससे भी अधिक बाईक चोरी कर बेचने के फिराक में थे।
Editorial

Editorial

Next Story