✕
सबके सामने अचानक रो पड़े सनी देओल
By EditorialPublished on 12 Sept 2023 5:30 AM IST
सनी देओल (Sunny Deol) 'तारा सिंह' (Tara Singh) बनकर बॉक्स ऑफिस (box office) पर इस वक्त गदर मचा रहे हैं। साल 2001 में उनकी फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा' रिलीज हुई थी। लगान से टकराव होने के बाद भी फैंस ने तारा-सकीना की जोड़ी पर खून प्यार लुटाया था। अब जब 22 साल बाद एक बार फिर से सनी देओल 'गदर 2' (Gadar 2) के साथ लौटे, तो फैस ने उन्हें दस गुना ज्यादा प्यार दिया। सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म ने बाहुबली 2 और पठान जैसी फिल्मों को पछाड़ते हुए सबसे कम दिनों में अधिक कमाई करके एक नया रिकॉर्ड कायम किया। हाल ही में सनी

x

सनी देओल (Sunny Deol) 'तारा सिंह' (Tara Singh) बनकर बॉक्स ऑफिस (box office) पर इस वक्त गदर मचा रहे हैं। साल 2001 में उनकी फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा' रिलीज हुई थी। लगान से टकराव होने के बाद भी फैंस ने तारा-सकीना की जोड़ी पर खून प्यार लुटाया था। अब जब 22 साल बाद एक बार फिर से सनी देओल 'गदर 2' (Gadar 2) के साथ लौटे, तो फैस ने उन्हें दस गुना ज्यादा प्यार दिया। सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म ने बाहुबली 2 और पठान जैसी फिल्मों को पछाड़ते हुए सबसे कम दिनों में अधिक कमाई करके एक नया रिकॉर्ड कायम किया। हाल ही में सनी देओल का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक्टर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर फफक-फफक कर रोते हुए नजर आए। सनी देओल को इससे पहले भी 'गदर 2' को मिल रहे प्यार को देखते हुए कई बार इमोशनल हो चुके हैं, लेकिन इस बार वह खुद के आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पाए। 65 साल के बॉलीवुड स्टार सनी हाल ही में 'आप की अदालत' में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। वह जैसे ही 'अदालत' के अंदर पहुंचे पूरा रूम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सनी देओल फैस से मिल रहे इस प्यार को देखने के बाद अपनी भावनाओं को काबू नहीं कर सके और उन्होंने रोते हुए कहा, "मैं इसके लायक नहीं हूं, जितना प्यार मुझे इन लोगों से मिल रहा है"। सनी देओल को रोता देख उनके फैंस कमेंट बॉक्स में एक्टर पर प्यार लुटाते और उनका हौसला बढ़ाते हुए नजर आए।
आपको बता दें कि सनी देओल ने आमिर खान से लेकर सलमान खान तक की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है। उनकी फिल्म 'गदर 2' ने इंडिया में अब तक टोटल 510 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
- sunny deol gadar 2 gadar 2 box office records emotional reactions sunny deol sunny deol viral video gadar 2 movie success bollywood actor sunny deol gadar 2 india box office sunny deol emotional moment gadar 2 movie earnings sunny deol fans' love tara singh bollywood news sunny deol latest news about sunny deol gadar 2 news latest movies bollywood latest news

Editorial
Next Story
Related News
X
