Pratahkal-Kishori Pednekar appeared before EOW for questioning

मुंबई । मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर (Kishori Pednekar) सोमवार को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि किशोरी पेडनेकर कोविड-19 (COVID-19) पीड़ितों के लिए बॉडी बैग की खरीद में कथित घोटाले के मामले में अपराध शाखा के सामने पेश हुई हैं। 6 सितंबर को, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पेडनेकर को चार सप्ताह के लिए गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी थी। कोर्ट का मानना था कि मामले की जांच चल रही है और ऐसे में हिरासत में रखकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं थी। अदालत ने पेडनेकर को मामले की जांच में सहयोग करने और 11, 13 और 16 सितंबर को पूछताछ के लिए शहर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सामने पेश होने का निर्देश भी दिया था।
  • झूठा आरोप लगाने का दावा
एक सत्र अदालत ने किशोरी की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। ईओडब्ल्यू (EOW) ने भाजपा (BJP) नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) की शिकायत के आधार पर पेडनेकर और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 420 (धोखाधड़ी) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पेडनेकर ने दावा किया कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया और यह सब राजनीति से प्रेरित होकर किया गया था। उन्होंने दावा किया कि मामला शिवसेना पार्टी में विभाजन के बाद ही दर्ज किया गया था और उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि वह उद्धव ठाकरे गुट से हैं।

Editorial

Editorial

Next Story